आमिर खान की इस फिल्म से निकाल दिए गए थे वरुण धवन, सुपरस्टार बनकर खोला राज
थोड़े समय में सफलता के शिखर पर पहुंचे चुके वरुण धवन इस समय किसी भी सुपरस्टार से कम नहीं हैं और उनकी एक भी फिल्म अभी तक फ्लॉप नहीं हुई है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वरुण धवन को एक फिल्म से निकाल दिया गया था और और वो ऑडीशन नहीं पास कर पाए थे। हम बात कर रहें हैं आमिर खान और किरण राव की फिल्म धोबी घाट की। वरुण धवन ने इस बात का खुलासा IFFI गोवा में हो रहे आयोजन के दौरान किया और उनके साथ इस मौके पर पिता और निर्देशक डेविड धवन भी मौजूद थे।
वरुण बताते हैं कि जब वो इससे निकाले गए तब डेविड धवन ने कहा कि तुम पागल हो गए हो..इस तरह की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करोगे। वरुण धवन ने ये भी बताया कि वो एक जोकर बनना चाहते थे और फिल्मों में उसी तरह के रोल करना चाहते थे।

उनकी पसंदीदा कॉमेडियन की लिस्ट में अभिनेता गोविंदा और महमूद भी शामिल हैं। हालांकि उनके करियर की शुरुआत फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से हुई और फिर वरुण धवन ने ऐसी छलांग मारी जो कि आज तक नीचे नहीं गिरी है।
इस समय वो फिल्म कलंक की शूटिंग कर रहें हैं और आए दिन उनकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं। नजर डालिए उनकी कुछ सुपरहिट फिल्मों पर...


Click it and Unblock the Notifications











