..................... वरूण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल का पहला करवा चौथ, देखिए तस्वीरें | Varun Dhawan’s would be wife Natasha Dalal celebrates her first Karwa Chauth, See pics - Hindi Filmibeat

Pic of The Day: पहला करवा चौथ मनाती दिखीं वरूण धवन की होने वाली दुलहनिया नताशा दलाल

बॉलीवुड की पत्नियां आज अपने पतियों के लिए सज धज कर करवा चौथ का त्योहार मना रही हैं लेकिन आज सबकी नज़रें टिक चुकी हैं वरूण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल पर। क्योंकि नताशा ने भी इस साल अपना पहला करवा चौथ का त्योहार मनाया है।

अनिल कपूर की पत्नी, सुनीता कपूर ने हर साल की तरह, इस साल भी करवा चौथ की पार्टी रखी जहां लाल जोड़े में सजी धजी नताशा दलाल पर सबकी नज़रें टिक गईं।

varun-dhawan-s-would-be-wife-natasha-dalal-celebrates-her-first-karwa-chauth-see-pics

गौरतलब है कि वरूण धवन और नताशा दलाल की शादी की खबरें इस साल छाई रहीं। माना जा रहा था कि दोनों लॉकडाउन के बीच में ही शादी कर लेंगे। लेकिन खैर, वैसा तो कुछ हुआ नहीं, सारी खबरें अफवाह ही निकलीं।

हालांकि कभी दोनों के थाईलैंड में शादी की खबरें आईं तो कभी गोवा से उनकी शादी के वेन्यू की तस्वीरें तक आ गईं। खबरें ये भी थीं कि वरूण और नताशा की सगाई की रस्म 2019 में ही हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X