..................... Varun Dhawan's wife Natasha Dalal all set to face Camera first time! वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल का होगा डिजिटल डेब्यू, इस किरदार में आएंगी नजर! - Hindi Filmibeat

वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल का होगा डिजिटल डेब्यू, इस किरदार में आएंगी नजर!

अभिनेता वरुण धवन की बात करें तो लगातार वो किसी ना किसी कारण चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा वो अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर खबरों में रहते हैं। लेकिन इस वक्त वरुण धवन नहीं बल्कि नताशा दलाल खबरों में चल रही हैँ। कुछ समय पहले नताशा की शादी वरुण धवन से हुई थी। अब खबर आ रही है वो भी कैमरे का सामने करने के लिए तैयार हैं। पता चला है कि नताशा दलाल ओटीटी से अपना डेब्यू कर सकते हैं।

पेशे से नताशा एक फैशन डिजाइनर हैं और उनके डिजाइन काफी पसंद किए जाते हैं। खबरों की मानें तो वह एक वेब शो से 'यस टू दा ड्रेस इंडिया' में नजर आने वाली हैं। इस शो में नताशा दलाल दुल्हनों के लिए कपड़े डिजायन करतीं नजर आने वाले हैं।

varun dhawan, natasha dalal, वरुण धवन, नताशा दलाल

बता दें कि वरुण धवन का बयान इसको लेकर सामने नहीं आया है और ना ही आधिकारिक ऐलान हुआ है। नताशा दलाल को वरुण धवन लगातार कॉलेज के समय से डेट कर रहे हैं।

वरुण धवन इस वक्त अपनी फिल्म भेड़िया को लेकर खबरों में चल रहे हैँ। इस फिल्म के सेट से लगातार तस्वीरें सामने आती रहती हैं और फैंस इसपर रिएक्ट करते हैं। भेड़िया की बात करें तो इस फिल्म में वरुण धवन के साथ अभिनेत्री कृति सैनन नजर आने वाली हैं और दोनों लगातार इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

कुछ समय पहले वरुण धवन और कृति सैनन जंगल में नजर आए थे। नताशा दलाल की बात करें तो उनका डेब्यू होने वाला है और देखने वाली बात होगी कि दर्शक इसपर किस तरह रिएक्ट करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X