IPL 2018 : रणवीर सिंह पर भारी पड़ा वरुण धवन का स्टारडम, IPL सेरेमनी में लेंगे इतने रूपए
Recommended Video

भारत में आईपीएल हर साल अप्रैल मे आता है और लोग इसका इंजतार एक साल करते है। बता दें कि इस बार 7 अप्रैल से आईपीएल फिर से शुरु हो रहा है जो कि एक महीने तक चलेगा। बता दें कि हर बार कि तरह इस बार भी आईपीएल का भव्य आगाज होगा और उसमें बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक सितारे नजर आएंगे।
ऐसे में एक खबर आ रही है कि इस मौके पर मौजूद फिल्म स्टार वरुण धवन परफॉर्म करने के लिए सबसे ज्यादा पैसे ले रहे है। आपको बता दे कि इसके पहले जो सबसे ज्यादा पैसे लेने वाला नाम सामने आ रहा था वो था अभिनेता रणवीर सिंह का जो 15 मिनट परफॉर्म करने के 5 करोड़ ले रहे थे।

अब जो खबरें सामने आ रही है वो काफी चौकाने वाली है क्योंकि इस मामले में वरुण धवन ने रणवीर सिंह को पीछे छोड़ दिया है और वो इस सेरेमनी में डांस करने के लिए 6 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे है।
इसको लेकर अब वरुण धवन चर्चा में है कि उनका स्टारडम रणवीर सिंह पर भारी पड़ गया है। आपको बता दें कि वरुण धवन को इतने पैसे देने के पीछे एक सीधा सा कारण है कि वरुण धवन युवाओं मे सबसे ज्यादा फेमस है लोग उनको पसंद करते है।
वरुण धवन अकेले ऐसे स्टार है जिनकी अभी तक एक भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है। बता दे कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जुड़वा 2 में वरुण धवन के डांस स्टेप काफी ज्यादा फेसम हुए थे और लोग उनको फॉलो करते है।
आपको बता दे कि इस इस मौके पर वरुण धवन, रणवीर सिंह, जैकलिन फर्नाडिज और परिनीति चोपड़ा इसका हिस्सा बनेंगी। बता दे कि खबर तो यहां तक है कि इस मौके पर वरुण धवन और जैकलिन साथ मे स्टेज शेयर करेंगे और साथ में ही परफॉर्म करेंगे।
बता दें कि इन दिनो वरुण धवन फिल्म सुई धागा की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है और इसके साथ ही फिल्म अक्टूबर के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे है।
बता दे कि वरुण धवन की फिल्म अक्टूबर अगले महीने अप्रैल में रिलीज होने वाली है। फिलहाल इस समय आईपीएल के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है और वरुण धवन स्टेज में आग लगाने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications