वरुण धवन ने पीएम मोदी के भाषण का बना दिया रैप- धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो
सुपरस्टार वरुण धवन इस समय लॉकडाउन को लेकर घर पर हैं और किसी ना किसी तरह से लोगों के बीच संदेश भेज रहे हैं। इस समय कोरोना वायरस के कारण लोगों को 21 दिनों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था.. इसको लेकर एक रैप सॉन्ग के साथ वरुण धवन एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होने पीएम मोदी के भाषण और अपने रैप के साथ धमाका किया है। उन्होने इसको पोस्ट करते हुए लिखा है.. सुरक्षित रहिए..
इसके साथ ही उन्होंने सिंगर तनिष्क बागची का धन्यवाद किया, जिन्होंने शायद उनके लिए ये रैप लिखा है। इस तरह के मैसेज की बात करें तो वरुण के अलावा बॉलीवुड स्टार्स भी बहुत तारीफ कर रहे हैं।

इससे पहले कार्तिक आर्यन भी अपने मोनोलॉग स्टाइल में लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग की अपील कर चुके हैं। सितारे इस समय एक के बाद वीडियोज और फोटो शेयर कर रहे हैं।
एक तरफ कैटरीना कैफ बर्तन धोते हुए वीडियो डाल रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ ऋतिक रोशन अपनी डॉगी के साथ तस्वीर साझा कर रहे हैं। लेकिन फराह खान ने इस सबके लिए हाल ही में मना किया था।
उन्होने कहा कि.. मेरी ये बहुत विम्रनता से गुजारिश है कि सारे 'सेलेब्रिटीज' और 'स्टार्स' से कि प्लीज अपने वर्कआउट वीडियोज बनाना बंद करिए। हम पर इन्हें बेहिसाब टैग करना बंद करिए।"
बात करें सलमान खान की तो वो इस समय अपने पूरे परिवार के साथ फॉर्महाउस में समय बिता रहे हैं। फिलहाल आप देखिए वरुण धवन का ये शानदार वीडियो जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications