फिल्म 'बवाल' में वरुण धवन का धमाकेदार अंदाज़, लखनऊ सेट से तस्वीर हुई लीक, सोशल मीडिया पर वायरल

हाल ही में निर्माता साजिद नादियाडवाला ने एक जबरदस्त कास्टिंग के साथ फिल्म 'बवाल' का एलान किया। 'दंगल' और 'छिछोरे' फेम निर्देशक नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही लव स्टोरी 'बवाल' के लिए वरुण धवन और जाह्नवी कपूर को लॉक किया गया है। यह पहली बार है कि वरुण और जाह्नवी, दोनों को एक दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते देखा जाएगा।

Recommended Video

Bawaal: Varun Dhawan का सेट से सीटी मार लुक हुआ वायरल, देखें वीडियो | FilmiBeat

हाल ही में फिल्म के सेट से वरुण धवन की कुछ पिक्चर्स लीक हो गई है, जिसने फैंस को और उत्साहित कर दिया है। बवाल के सेट की इन लीक तस्वीरों में वरुण रॉयल एनफील्ड पर बैठे रिप्पड जीन्स में बेहद डैसिंग लग रहें है। बता दें, फिल्म की शूटिंग इन दिनों लखनऊ में चल रही है और यह तस्वीरें भी लखनऊ की सड़कों पर ली गई है।

varun-dhawan-s-photos-leaked-from-film-bawaal-sets

दिलचस्प बात यह है कि इस मेगा-कैनवास फिल्म की शूटिंग 3 भारतीय लोकेशन्स और 5 यूरोपीय देशों में की जाएगी, जिसमें पेरिस भी शामिल है।

जाह्नवी कपूर और वरुण धवन के बीच इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री का वादा करती यह फिल्म खूबसूरत विसुअल्स के साथ एक ग्रेट स्टोरी लाइन पेश करेगी, जिसके पीछे नितेश तिवारी जैसे शानदार निर्देशक हैं। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित 'बवाल' 7 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस फिल्म के अलावा भी वरुण की पाइपलाइन में कुछ दिलचस्प फिल्में हैं। वह राज मेहता की फिल्म 'जुग जग जीयो' में कियारा आडवाणी, नीतू कपूर, अनिल कपूर के साथ दिखाई देंगे, जो 24 जून 2022 को रिलीज़ होगी। इसके बाद, उनके पास कृति सैनन के साथ अमर कौशिक की 'भेड़िया' भी है। जो 21 मई 2022 को दुनिया भर में थियेटर्स में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X