अनाउंस हो गई इस सुपरस्टार फिल्म की रिलीज़ डेट..2018 की एक और सुपरहिट #Booked
वरूण धवन ने 2017 तो दो सुपरहिट फिल्मों के साथ निपटा ही दिया है और अब वो 2018 की तैयारी में जुट गए हैं। फिलहाल वरूण धवन शूजित सरकार के साथ अक्टूबर नाम की एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
और अब फिल्म की रिलीज़ डेट भी तय हो चुकी है। वरूण धवन ने खुद अनाउंस किया कि अक्टूबर, 13 अप्रैल, 2018 को रिलीज़ हो रही है। फिल्म वरूण धवन के बदलापुर वाले रूप को लेकर वापस आएगी।

पांच साल के करियर में वरूण धवन का स्कोर रहा है 100 प्रतिशत। यानि कि उन्होंने 8 फिल्मों में काम किया है और सभी फिल्में हिट रही हैं।
इतना ही नहीं, पहले जहां, वरूण धवन को आने वाले वक्त का शाहरूख - सलमान कहा जाता था, अब उन्हें शाहरूख - सलमान को टक्कर देने वाला स्टार कहा जाने लगा है।
जानिए वरूण धवन का बॉक्स ऑफिस स्कोर कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications