जब सामने अक्षय कुमार का OPTION हो तो कोई सलमान खान क्यों ले!
अक्षय कुमार फिलहाल बॉलीवुड के लिए मिसाल बन चुके हैं। एक तरफ जहां सैफ अली खान जैसे मंझे हुए और पुराने कलाकार भी अक्षय की तारीफ करते हुए यहां तक कह रहे हैं कि उन्हें अक्षय कुमार जैसी सफलता चाहिए।
वहीं अब नई खेप के एक्टर्स भी शाहरूख - सलमान छोड़कर, अक्षय कुमार बनने की कोशिश में जुट गए हैं। दरअसल, बात हो रही है वरूण धवन। वैसे तो वरूण धवन सलमान के गुणगान करते नहीं थकते लेकिन काम के सिलसिले में अब वो अक्षय बन रहे हैं।

वरूण धवन ने अपनी आने वाली फिल्म अक्टूबर 38 दिन में पूरी कर दी है। इतनी जल्दी, फिल्में पूरी करना, बॉलीवुड में केवल एक इंसान के बस की बात है। और वो हैं अक्षय कुमार।
बल्कि अक्षय अपने एक इंटरव्यू में कह भी चुके हैं कि स्टार्स महीनों तक एक ही फिल्म में शूट क्या करते रहते हैं उन्हें समझ नहीं आता है। उनका उसूल है कि 35 - 40 दिन के अंदर, फिल्म की शूटिंग पूरी हो जानी चाहिए।
तो बस अक्षय की ये बात, वरूण धवन ने गांठ बांधी और अपनी अगली फिल्म की शूटिंग दनादन पूरी कर दी है। वैसे बॉलीवुड की नई खेप, पुरानी को रिप्लेस करने की तैयारी में है। जानिए यहां -


Click it and Unblock the Notifications