वरूण धवन का अगला धमाका - नाम है मसखरा
वरूण धवन अपनी लगातार दो फ्लॉप फिल्मों से काफी परेशान हैं और माना जा रहा है कि उन्होंने अपने करियर को ट्रैक पर लाने के लिए वापस कॉमेडी का सहारा ले लिया है। उनकी अगली फिल्म का टाईटल है मसखरा।
ड्रीम गर्ल डायरेक्टर राज शांडिल्य ने वरूण को अपनी अगली कॉमेडी फिल्म मसखरा के लिए अप्रोच किया है और वरूण को ये स्क्रिप्ट बेहद पसंद भी आ चुकी है।

सब कुछ फाईनल हो चुका है और फिलहाल केवल फिल्म की आधिकारिक घोषणा बाकी है। फिल्म में वरूण धवन एक स्टैंड अप कॉमेडियन की भूमिका में दिखाई देंगे।
गौरतलब है कि मसखरा से पहले, वरूण धवन की दो कॉमेडी फिल्में लाईन में हैं - डेविड धवन की कुली नं.1 जो मई में रिलीज़ हो रही है और शशांक खेतान की मिस्टर लेले जो जनवरी 2021 में रिलीज़ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











