शाहरूख खान की फिल्म रिजेक्ट कर वरूण धवन ने फाईनल की अगली फिल्म, नाम है भेड़िया, जानिए डीटेल्स
वरूण धवन फैन्स के लिए आज काफी समय बाद एक बेहतरीन खबर है। अगर पीपिंग मून डॉट कॉम की एक रिपोर्ट की मानें तो वरूण धवन की अगली फिल्म का नाम है भेड़िया जिसे बाला डायरेक्टर अमर कौशिक डायरेक्ट कर रहे हैं।
फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे दिनाश विजान और भेड़िया, दिनेश के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा होगी। दिलचस्प है कि दिनेश इस यूनिवर्स के लिए स्त्री और रूही अफ़ज़ा तैयार करवा चुके हैं।

अब वरूण की फिल्म के लेखक हैं निरेन भट्ट जिन्होंने अमर के लिए बाला लिखी थी। अमर और वरूण पिछले छह महीने से ये प्रोजेक्ट डिस्कस कर रहे थे और अब जाकर बात फाईनल हुई है।
दिलचस्प है कि इस फिल्म के लिए वरूण ने कई बड़ी फिल्में रिजेक्ट की हैं क्योंकि फिलहाल वो बस ऐसी फिल्म करना चाहते थे जो आसानी से शूट हो पाए और ज़्यादा दिक्कतें ना आएं।


Click it and Unblock the Notifications











