राघवन की अगली फिल्म में वरुण धवन

Varun Dhawan
'एक हसीना थी' और 'जॉनी गद्दार' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके फिल्मकार श्रीराम राघवन अभिनेता वरुण धवन के लिए एक बार फिर कैमरे के पीछे नजर आएंगे। इसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

इस अनाम फिल्म का निर्माण सैफ अली खान की कम्पनी 'इलुमिनाती फिल्म्स' करेगी।

राघवन ने इसकी पुष्टि करते हुए आईएएनएस को बताया, "मेरी अगली फिल्म वरुण धवन के साथ होगा और हम अगले साल की शुरुआत में इसकी शूटिंग करेंगे। इसका नाम अभी तय नहीं हुआ है।"

राघवन हालांकि, यह नहीं बताना चाहते कि यह किस विधा की फिल्म है।

उन्होंने कहा, "यह कहना जल्दबाजी होगी। मैं अभी इसकी कहानी लिख रहा हूं इसलिए देखते हैं चीजें कैसे बनती हैं। जुलाई के अंत तक हम इसकी अभिनेत्री का चुनाव कर लेंगे और तब सम्भवत: हम इसके बारे में बात कर सकते हैं।"

फिल्मकार डेविड धवन के बेटे वरुण ने करन जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट आफ द ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखा था और उनके काम की काफी प्रशंसा हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X