वरूण धवन की स्ट्रीट डांसर 3d का ट्रेलर - शानदार पोस्टर के साथ एलान

वरूण धवन, स्ट्रीट डांसर 3d के साथ 2020 का 26 जनवरी वीकेंड अपने नाम करेंगे। कल फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया जाएगा जिसका एलान आज वरूण धवन के एक और शानदार पोस्टर के साथ किया गया। पोस्टर में वरूण धवन एक और डांस मूव करते नज़र आ रहे हैं।

स्ट्रीट डांसर, वरूण धवन के लिए वापसी फिल्म है। दरअसल, इस साल वरूण धवन ने करण जौहर की कलंक के साथ अपने करियर की पहली असफलता चखी है। स्ट्रीट डांसर वरूण के करियर के उस कलंक को धोने वाली है।

varun-dhawan-s-new-poster-for-street-dancer-3d-with-trailer-announcement

फिल्म को डायरेक्ट किया है रेमो डीसूज़ा ने। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं भूषण कुमार। फिल्म में वरूण धवन के अपोज़िट दिखाई देंगी श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही। हालांकि इस फिल्म में वरूण के साथ नज़र आने वाली थीं कैटरीना कैफ।

वरूण धवन को बॉलीवुड में आए सात साल हो चुके हैं और इन छह सालों में सलमान - शाहरूख के पीछे खड़े होने वाले वरूण धवन आज लगभग उनके साथ खड़े हैं। छह साल के करियर में वरूण धवन का स्कोर रहा है 100 प्रतिशत। यानि कि उन्होंने 10 फिल्मों में काम किया है और सभी फिल्में हिट रही हैं। इस साल, उनका बॉलीवुड में सातवां साल था जब उनकी 11वीं फिल्म कलंक उनके करियर की पहली फ्लॉप रही।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X