..................... Varun Dhawan को देख बेहोश हुई महिला फैन, स्टेज से उतरकर खुद पिलाया पानी Varun Dhawan's Female fan fainted after him during Bhediya Promotion, video Viral - Hindi Filmibeat

Varun Dhawan को देख बेहोश हुई महिला फैन, स्टेज से उतरकर खुद पिलाया पानी, वीडियो Viral

varun dhawan,

भेड़िया का ट्रेलर रिलीज होने के बाद वो काफी चर्चा में है और अभिनेता वरुण धवन और कृति सैनन लगातार इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो कि ये बताने के लिए काफी है कि वरुण धवन फैन फॉलोविंग इतनी ज्यादा क्यों हैं और लोग उनको क्यों पसंद करते हैं? दरअसल फिल्म प्रमोशन के लिए वरुण धवन, कृति सैनन के साथ जयपुर में एक कॉलेज समारोह में पहुंचे थे,

और इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए युवा काफी बेचैन नजर आए थे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ है कि वरुण धवन के स्टेज छोड़कर नीचे आना पड़ा और इसको लेकर उनकी तारीफ हो रही है।

दरअसल कथित तौर पर वरुण और कृति को देखने के बाद वरुण धवन की एक महिला फैन बेहोश हो गई। इसके बाद तुरंत वरुण धवन खुद ही नीचे आए और उस फैन को अपने हाथ से पानी पिलाया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ

अभिनेता स्पष्ट रूप से यह सुनिश्चित करने के लिए नीचे उतरे थे कि उनकी फैन ठीक है या नहीं। उनके अलावा कृति सैनन भी उनसे बात करतीं नजर आईं थीं। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोगों के रिएक्शन आने शुरु हो गए हैं।

 'दयालु' होने की सराहना की

'दयालु' होने की सराहना की

फैंस ने उनके 'दयालु' होने की सराहना की। एक यूजर ने लिखा, "वह एक स्वीटहार्ट हैं। सबसे अच्छे।'' एक यूजर ने लिखा "एक व्यक्ति हीरा है।" एक ने लिखा, "कृति और वरुण बहुत दयालु और पृथ्वी से जुड़े हुए हैं।"

अभिनेता ने काफी मेहनत की है

अभिनेता ने काफी मेहनत की है

वरुण धवन लगातार फिल्म की प्रमोशन कर रहे हैं और हाल ही में सलमान खान के शो पर भी पहुंचे थे। ये फिल्म भेड़िया एक शानदार प्रोजेक्ट होने वाला है और इसको लेकर अभिनेता ने काफी मेहनत की है।

कॉमेडी काफी जबरदस्त होने वाली है

कॉमेडी काफी जबरदस्त होने वाली है

फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद ही ये तय हो गया था कि फिल्म देखने लोग जाने वाले हैं। ट्रेलर इतना शानदार है और फिल्म में कॉमेडी काफी जबरदस्त होने वाली है।

एक डॉक्टर का रोल निभा रहीं हैं

एक डॉक्टर का रोल निभा रहीं हैं

वरुण धवन कई महीनों के बाद वापसी करने जा रहे हैं। इसके अलावा कृति सैनन का भी किरदार काफी बेहतरीन बताया जा रहा है और वो एक डॉक्टर का रोल निभा रहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X