वरूण धवन के ड्राईवर मनोज का वरूण के सेट पर ही निधन, ड्यूटी पर ही पड़ा दिल का दौरा
वरूण धवन के लिए आज का दिन काफी बोझिल हो गया क्योंकि सेट पर ही उनके ड्राईवर मनोज का निधन हो गया। मनोज को तुरंत मुंबई के लीलावती अस्तपाल लेकर जाया गया जहां डॉक्टर्स ने इस बात की पुष्टि की और बताया कि दिल का दौरा पड़ने से मनोज का निधन पहले ही हो चुका है।
मनोज, आज भी ड्यूटी पर थे और वो वरूण को लेकर उनके प्रोजेक्ट के सेट पर पहुंचे थे। यहां पर वरूण एक ब्रांड का शूट करने वाले थे। महबूब स्टूडियो पहुंचने के कुछ ही देर बाद मनोज को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें सीने में तेज़ दर्द होना शुरू हुआ जिसके बाद वरूण का स्टाफ उन्हें लीलावती अस्पताल लेकर भागा।

लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मनोज साहू का निधन हो गया। लीलावती अस्तपाल के डॉक्टर अजय पांडे ने इस बात की पुष्टि की। देर शाम तक वरूण भी लीलावती अस्पताल के बाहर ही दिखाई दिए। मनोज, 15 साल से वरूण धवन के ड्राईवर रहे हैं। उनके निधन से वरूण काफी दुखी दिखाई दिए।
रिपोर्ट्स की मानें तो वरूण के पिता डेविड धवन ने भी वरूण को फोन कर सांत्वना दी। दूसरी तरफ, वरूण धवन, लीलावती अस्तपाल में मनोज को लेकर सारी औपचारिकताएं पूरी कर रहे थे। उन्होंने मनोज के परिवार को ढ़ांढ़़स बंधाया है और उनका पूरा ख्याल रखने का वादा किया है। वरूण के साथ उनका पूरा स्टाफ भी लीलावती अस्पताल में मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications












