Accchaaaa: अब सलमान खान को समझाने निकले हैं वरूण धवन!
वरूण धवन बॉलीवुड के सबसे क्यूट बच्चे हैं, ये तो आप सब मानेंगे। लेकिन उससे भी क्यूट है वरूण धवन की हरकतें। दरअसल, वरूण धवन ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय बयान ही ऐसा दिया कि सब उनके भोलेपन पर बस खिसियाकर रह गए।
वरूण धवन से सलमान खान के रेप कमेंट के बारे में पूछा गया तो वरूण धवन का जवाब था - मैं इस बारे में आपसे बात क्यों करूं। मैं इस बारे में सीधा सलमान से ही बात करूंगा।

वरूण धवन ने आगे कहा कि वो सलमान खान को पर्सनली जानते हैं। और जब वो किसी को पर्सनली जानते हैं तो उसके बारे में सबके सामने बात क्यों करेंगे। उस इंसान से सीधे बात करेंगे।
अब वरूण धवन एक Basic Point भूल गए। कि जब आप किसी इंसान को पर्सनली जानते हैं तभी उसके बारे में बात करनी चाहिए। जिसको आप जानते ही नहीं, उसके बारे में सबके सामने कौन बात करता है भई।
[हो गया साबित, सलमान खान एक अक्खड़, घमंडी सुपरस्टार हैं बस!]
पर खैर जाने दीजिए, अब हैं तो वरूण धवन बच्चे ही। बॉलीवुड का इतना दांव पेंच सीखने में उनको काफी समय लगेगा। लेकिन अब जब वरूण धवन ने कह ही दिया है कि वो सलमान खान से मिलकर बात करेंगे, तो उनको हमारी एक सलाह दे दीजिएगा।
उन्हें अपने खास दोस्त सुशांत सिंह राजपूत के बारे में भी बता दीजिएगा। क्योंकि हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के बारे में सलमान खान भूल गए थे। उन्होंने पूछा था - कौन सुशांत!
और हां वरूण, सलमान खान से मिलिएगा तो उन्हें अरिजित के बारे में भी बता दीजिएगा, वही अरिजित जिन्होंने आपके कई गाने गाए हैं और आपकी बदलापुर को भी सुपरहिट किया था, क्योंकि सलमान खान उन्हें भी नहीं जानते हैं।
बाकी तो सब ठीक है, ऐसे ही अजीबो गरीब बयान देते रहिए। आपकी जुड़वा 2 का इंतज़ार रहेगा हमें। [ALSO READ: AaaiLLa: इस फिल्म में पूरा सलमान बन जाएंगे वरूण...गोविंदा FREE!]


Click it and Unblock the Notifications













