..................... Varun Dhawan's Coolie no 1 got first position in Zee Cinema satellite circuit! टीवी पर वरुण धवन की कुली नंबर 1 का धमाका - Hindi Filmibeat

टीवी पर वरुण धवन की कुली नंबर 1 का धमाका, इन फिल्मों को पछाड़कर पाया पहला स्थान!

अभिनेता वरुण धवन की फिल्म कुली नंबर 1 जितना चर्चा में थी उतनी बड़ी हिट साबित नहीं हुआ है। लेकिन इस वक्त एक खबर सामने आ रही है जो कि फैंस को काफी पसंद आने वाली है। खबर है कि सैटेलाइट सर्किट पर वरुण धवन की इस तस्वीर ने कमाल कर दिया है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने हाल ही में जी सिनेमा चैनल का एक डेटा प्रस्तुत किया है जिसमें कुली नंबर 1 फिल्म ने कमाल कर दिया है। कुली नंबर 1 पहले स्थान पर है।

रमेश बाला लिखते हैं.. 'वरुण धवन की कुली नंबर 1 सैटेलाइट सर्किट पर एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई है। इस फिल्म ने अपने प्रीमियर पर 1 करोड़ इंप्रेशन्स पाए थे, 55 लाख इंप्रेशन इसके दूसरे स्क्रीनिंग पर मिले थे जबकि अभी भी फिल्म ने 30 लाख इंप्रेशन मेंटेन करके रखे हुए हैं।

coolie no 1, varun dhawan, कुली नंबर वन, वरुण धवन

वरुण धवन सैटेलाइट सर्किट में भी एक अच्छे अभिनेता साबित हुए हैँ।' रमेश बाला ने इसके अलावा कुछ फिल्मों की लिस्ट साझा की हैं जो कि कुली नंबर 1 से नीचे हैं। विजय द मास्टर, हैलो चार्ली और क्रैक जैसी साउथ की फिल्में कुली नंबर 1 से पीछे हैं।

इससे इतना तो तय है कि टीवी पर भी वरुण धवन को काफी पसंद किया जाता है। वरुण धवन की कुली नंबर 1 की बात करें तो इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सारा अली खान लीड रोल में नजर आईं थीं और जावेद जाफरी ने शादीराम घरजोड़े का किरदार निभाया था।

फिल्म को लेकर लोग काफी समय तक इंतजार में थे लेकिन कोविड के कारण फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। वर्कफ्रंट पर वरुण धवन इस समय भेड़िया फिल्म को लेकर बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X