शादी से पहले, वरूण धवन की कार का अलीबाग में हुआ छोटा सा एक्सीडेंट - रिपोर्ट्स

वरूण धवन, नताशा दलाल के साथ 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी, अलीबाग के एक प्राइवेट रिसॉर्ट मैंशन हाउस से हो रही है। सारे मेहमान वहां जमा हो चुके हैं। 22 की रात नताशा के हाथों में मेहंदी रची है और 23 तारीख की शाम से ही लड़के और लड़की वालों संगीत की महफिल में रंग जमाया है।

अब 24 तारीख को दोनों सात फेरे लेंगे। इससे पहले खबरें हैं कि शादी से पहले अलीबाग में ही दूल्हे राजा वरूण धवन की कार का एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया। हालांकि इस एक्सीडेंट में किसी को किसी तरह की कोई भी चोट नहीं आई।

varun-dhawan-s-car-met-with-a-minor-accident-before-his-wedding-in-alibaug

वरूण धवन और नताशा दलाल का पूरा परिवार, शुक्रवार शाम तक अलीबाग के मैंशन हाउस में पहुंच चुका था। इस प्राइवेट रिसॉर्ट में 25 विला हैं जहां मेहमानों के ठहरने का इंतज़ाम है। खबरें थीं कि शाहरूख खान ने अपने अलीबाग के आलीशान बंगले को भी ऑफर किया था जिससे मेहमान आराम से ठहर सकें।

शुक्रवार की शाम बैचलर पार्टी

शुक्रवार की शाम बैचलर पार्टी

वरूण धवन शनिवार सुबह अलीबाग पहुंचे और इसके पीछे एक कारण था। दरअसल, वरूण धवन के दोस्तों ने उन्हें शुक्रवार की रात एक शानदार बैचलर पार्टी दी थी। पार्टी के बाद ही वरूण, शनिवार को वेन्यू पर पहुंचे।

1.30 बजे होनी है शादी

1.30 बजे होनी है शादी

खबरें हैं कि वरूण धवन और नताशा दलाल, 24 जनवरी को दिन में 1.30 बजे शादी के बंधन में बंधेंगे।

पहली तस्वीर

पहली तस्वीर

शादी के फंक्शन में वरूण धवन अपने लड़के वालों की गैंग के साथ दिखाई दिए। ये उनके संगीत से पहले की तस्वीर है।

अर्जुन कपूर ने जमाया रंग

अर्जुन कपूर ने जमाया रंग

खबरें हैं कि संगीत में अर्जुन कपूर ने रंग जमाया। अर्जुन कपूर और वरूण धवन, बचपन के दोस्त हैं।

करण जौहर ने किया होस्ट

करण जौहर ने किया होस्ट

वरूण और नताशा की संगीत का कार्यक्रम करण जौहर ने होस्ट किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो संगीत में आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर और शनाया कपूर ने भी रंग जमाया।

मनीष मल्होत्रा के डिज़ाइन

मनीष मल्होत्रा के डिज़ाइन

वरूण और नताशा को शादी के लिए मनीष मल्होत्रा तैयार करने वाले हैं। जहां नताशा ने अपना लहंगा खुद डिज़ाइन किया है वहीं वरूण भी भारी भरकम शेरवानी में दिखाई देंगे।

बड़े परिवारों को नहीं मिला न्योता

बड़े परिवारों को नहीं मिला न्योता

शादी के लिए डेविड धवन के बेहद करीबी गोविंदा और बच्चन परिवार के किसी सदस्य को इस शादी का न्योता नहीं मिला। शादी में कोविड नियमों के चलते केवल 50 मेहमानों को मंज़ूरी मिली है।

तुर्की में हनीमून

तुर्की में हनीमून

वरूण और नताशा तुर्की के इस्तानबुल में हनीमून के लिए जाएंगे। यहां वो दुनिया के सबसे महंगे होटल में ठहरेंगे।

26 को रिसेप्शन

26 को रिसेप्शन

अलीबाग में शादी के बाद वरूण और नताशा 26 जनवरी को मुंबई में एक ग्रांड रिसेप्शन देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X