Breaking: भारत के प्रीमियर शो के बाद धमाका - वरूण धवन का कैमियो और टूट जाएगा दिल
अली अब्बास ज़फर की सलमान खान - कैटरीना कैफ स्टारर भारत कल रिलीज़ हो रही है। फिल्म का प्रीमियर शो खत्म हो चुका है और इसके साथ ही फैन्स के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर है। फिल्म से अली अब्बास ज़फर ने वरूण धवन का कैमियो काट दिया है। अली पहले ही बता चुके थे कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि ये सीन फिल्म में कहां रखें।
गौरतलब है कि फिल्म के लिए वरूण धवन ने एक कैमियो सीन शूट किया था और खबरें थीं कि फिल्म में वरूण धवन 50 - 60 के दशक के धीरूभाई अंबानी बने हुए नज़र आएंगे। लेकिन अब ये खबर पक्की है कि फिल्म में वरूण धवन का कैमियो नहीं है।

वहीं दूसरी तरफ आज सुबह से ही फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज़ के कैमियो की भी चर्चा तेज़ी पर थी। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज़, अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन की भूमिका में दिखाई देने वाली थी लेकिन ये खबरें भी महज़ अफवाह ही निकलीं।
भारत, एक कोरियन फिल्म ओड टू माय फादर का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म में सलमान खान भारत नाम के एक आदमी की भूमिका में दिखाई देंगे जो 1947 के बंटवारे में अपने पिता और बहन को सरहद के उस पार छोड़ कर इस पार आने के लिए मजबूर हो जाता है। इसके बाद भारत पूरी ज़िंदगी अपने पिता और बहन को ढूंढने में लगा देता है।
जानिए फिल्म में क्या क्या दिखाई देने वाला है -


Click it and Unblock the Notifications
