अमिताभ बच्चन की 'नमक हलाल' का रीमेक फाइनल? वरुण धवन ने अफवाहों पर दिया रिएक्शन
बीते दिनों अफवाह थी कि 1982 में आई अमिताभ बच्चन- स्मिता पाटिल की सुपरहिट फिल्म नमक हलाल का रीमेक बनाया जा रहा है। फिल्म से फिल्ममेकर डेविड धवन का नाम जोड़ा जा रहा था। बहरहाल, अब वरुण धवन ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है और पूरी तरह से झूठ बताया है।
वरुण ने लिखा कि, "दोस्त, आप लोगों को विश्वास दिलाने के लिए मेरे बारे में कई कहानियां लिख सकते हैं, लेकिन मेरे पिता के बारे में झूठी कहानियां न लिखें। यह पूरी तरह से एक बनी-बनाई कहानी है। चलिए क्रिसमस पर मिलता हूं, आप लोगों को हंसाने के लिए।"

बता दें, क्रिसमस पर वरुण धवन की फिल्म कुली नंबर 1 ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में वरुण और सारा अली खान की जोड़ी है। और निर्देशन किया है डेविड धवन ने। यह पहले 1 मई 2020 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से रिलीज टाल दी गई। बता दें, 1997 में गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर कुली नंबर 1 ब्लॉकबस्टर थी। अब डेविड धवन उसी की रीमेक बना रहे हैं।
नमक हलाल की बात करें तो 1982 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, स्मिता पाटिल, परवीन बाबी, शशि कपूर और ओमप्रकाश मुख्य भूमिका में थे। फिल्म सुपरहिट रही थी और इसके गाने बेहद पॉपुलर थे। बताया जा रहा है कि 'नमक हलाल' के राइट्स 'कबीर सिंह' जैसी सुपरहिट फिल्म के प्रड्यूसर मुराद खेतानी ने खरीदे हैं।
इससे पहले भी अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों के रीमेक बन चुके हैं, जैसे कि डॉन, अग्निपथ आदि। लिहाजा, अब नमक हलाल को लेकर भी खबरें हैं। खैर, इतनी बात पक्की है कि फिल्म से डेविड धवन नहीं जुड़े हैं।


Click it and Unblock the Notifications












