..................... Varun Dhawan Reveals when he rejected Shraddha Kapoor proposal she got boys to beat him - Hindi Filmibeat

जब वरुण धवन ने ठुकरा दिया था श्रद्धा कपूर का प्रपोजल, तीन लड़कों से एक्टर की करवाई थी पिटाई!

Varun Dhawan On Shraddha Kapoor Proposal

Varun Dhawan On Shraddha Kapoor Proposal: वरुण धवन बॉलीवुड की मशहूर अभिनेता है और उनके लुक्स पर तो लाखों लड़कियां दीवानी रहती है। लेकिन एक वक्त था जब श्रद्धा कपूर को भी बचपन में उनसे प्यार हो गया था। यहां तक कि सिर्फ 8 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने वरुण धवन को प्रपोज भी किया था। हालांकि वरुण ने साफ इनकार कर दिया था।

वरुण ने श्रद्धा को यह कहकर मना कर दिया था कि उनको लड़कियां पसंद नहीं है। अब हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में वरुण धवन ने इसकी स्टोरी भी बताई है। उन्होंने कहा कि "हम 8 साल के थे और तब किस लड़के को लड़कियां पसंद आती है।"

वरुण धवन ने आगे बात करते हुए बताया कि "जब श्रद्धा का दसवां जन्मदिन था तो उसने मुझे बुलाया था। वहां पर तीन या चार लड़के आए थे जो कि श्रद्धा से प्यार करते थे। उन लड़कों ने मेरे पास आकर कहा कि तुम श्रद्धा को पसंद क्यों नहीं करते हो? तो मैंने उन्हें कहा कि मैं तो बस डांस कंपटीशन जीतने के लिए आया हूं।"

वरुण आगे कहते हैं कि "मैंने उनको कहा कि "मुझे लड़कियों में कोई भी इंटरेस्ट नहीं है। तो उन्होंने यह सुनकर मुझे कहा कि नहीं-नहीं तुमको उसको पसंद करना होगा। फिर वो तीनों मुझसे लड़ने लग गए थे। उन्होंने मुझे पीटा। श्रद्धा ने मुझे तीनो लड़कों से पिटवाया क्योंकि मैं उसको हां नहीं बोल रहा था।" यह सब बातें वरुण ने हंसते हुए कही थी।

अगर हम वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि इस समय वरुण धवन अपनी फिल्म बेबी जॉन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वैसे तो श्रद्धा के साथ में वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। लेकिन कुछ वक्त पहले ही उनको स्त्री 2 में कैमियो में देखा गया था। श्रद्धा और वरुण का अंदाज फैंस को काफी पसंद भी आया था।

Read more about: varun dhawan shraddha kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X