Bhediya में अपने किरदार को लेकर Varun Dhawan ने किया खुलासा, कल रिलीज होगी फिल्म!

Varun Dhawan On Bhediya Character- अमर कौशिक फिर से एक धमाका करने वाले हैं और इस बार उनके साथ सुपरस्टार वरुण धवन नजर आने वाले हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म भेड़िया का जो कि काफी जल्दी बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए आ रही है। वरुण धवन ने इस फिल्म में कमाल का किरदार निभाया है और उनके साथ कृति सैनन भी नजर आने वाली हैं। वरुण धवन ने हाल ही में भेड़िया के अपने किरदार को लेकर एक खुलासा किया है और उनका कहना है कि,
ये अब तक का निभाया गया सबसे मुश्किल किरदार था। इस दौरान अभिनेता टाइम्स ऑफ इंडिया से बात कर रहे थे। उन्होने अपने किरदार को लेकर कहा, भेड़िया में ये किरदार निभाना बेहद मुश्किल था।
वह उम्मीद कर रहे हैं कि दर्शकों को अमर कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म सीन पसंद आएंगे। शूटिंग बाद वो काफी थक जाते थे और इस तरह का अनुभव इससे पहले किसी फिल्म के साथ नहीं हुआ है।

बयान चर्चा में है
वरुण धवन का ये बयान चर्चा में है और फैंस इस पर रिएक्ट कर रहे हैँ। सभी जानते हैं कि वरुण धवन इस फिल्म में एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो कि रात में भेड़िया बन जाता है और सभी का शिकार करता घूमता है।

ट्रेलर रिलीज
इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोगों ने इसकी तुलना राहुल रॉय की एक फिल्म जुनून से की थी। इस फिल्म में वो रात में शेर बनते थे और लोगों का शिकार करते थे।

रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है
फिल्म 25 नवंबर को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है और अभिनेता ने इस फिल्म के प्रमोशन में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर वो इस फिल्म के अलावा कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और अगले साल वो धमाका करने के लिए तैयार है।

आदिपुरुष, गणपत और कुछ बेहतरीन प्रोजेक्ट्स
बात करें कृति सैनन की तो इस फिल्म के अलावा उनका नाम आदिपुरुष, गणपत और कुछ बेहतरीन प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ा है। फिलहाल भेड़िया की रिलीज का इंतजार सभी को है।


Click it and Unblock the Notifications











