गोविंदा की धमाकेदार फिल्म हीरो नंबर 1- रीमेक में ये सुपरस्टार हो सकते हैं FINAL
सलमान खान या गोविंदा की पुरानी कॉमेडी फिल्मों का यदि रीमेक बनाया जाए.. तो निर्माता- निर्देशकों के पास सबसे पहला नाम वरूण धवन का ही होता है। मैं तेरा हीरो और जुड़वा 2 के बाद वरूण धवन अपने पिता डेविड धवन के साथ फिर एक फिल्म करने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह डेविड धवन के 'नंबर 1' सीरिज की सुपरहिट फिल्म हीरो नंबर 1 की रीमेक होगी। कोई शक नहीं कि यह काफी दिलचस्प होगा।
जबरदस्त सीक्वल फिल्म REJECT- मल्टीस्टारर फिल्म नहीं करेंगी ये एक्ट्रेस!
1997 में गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर हीरो नंबर 1 ब्लॉकबस्टर थी। फिल्म को अपने कॉमेडी और गानों की वजह से काफी पसंद किया गया था। वहीं, गोविंदा- डेविड धवन की जोड़ी तो लाजवाब थी ही।

गौरतलब है कि डेविड धवन ने गोविंदा के हीरो नंबर 1, कुली नंबर 1, जोड़ी नंबर 1, शादी नंबर 1 जैसी कई फिल्में की हैं। वहीं, सलमान खान के साथ बीवी नंबर 1 किया था। इस 'नंबर 1' सीरिज की लगभग सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। कोई शक नहीं कि फैंस को इस फिल्म में गोविंदा की कमी खलेगी। लेकिन वरूण धवन से भी हमें पूरी उम्मीद है।
बहरहाल, यहां जानते हैं और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं वरूण धवन-


Click it and Unblock the Notifications











