वायरल वीडियो - भेड़िया सेट पर कार पर चढ़ कर वरूण धवन ने फैन्स से हाथ जोड़कर कहा - शूटिंग करने दो
ये तो सच है कि स्टार्स को सुपरस्टार, फैन्स ही बनाते हैं। लेकिन फैन्स से कभी कभी परेशानी भी हो जाती है। और इस परेशानी का सामना किया, वरूण धवन ने अपनी अगली फिल्म भेड़िया के सेट पर। दिनेश विजान की कॉमेडी यूनिवर्स की इस फिल्म की शूटिंग, अरूणाचल प्रदेश में हो रही है।
पहली बार इतना बड़ा सुपरस्टार वहां शूटिंग कर रहा है, ये सुनकर फैन्स शूटिंग पर इकट्ठा हो गए। और इतना शोर होने लगा कि शूट करना मुश्किल हो गया।

ऐसे में वरूण धवन को कार के ऊपर चढ़कर हाथ जोड़कर फैन्स को शांति रखने की गुज़ारिश करनी पड़ी। वरूण ने फैन्स को बताया कि अभी हम काफी दिन हैं इधर और मैं आराम से आप सबसे मिलूंगा। लेकिन प्लीज़ थोड़ा शांति रखो जिससे हम काम आगे बढ़ा पाएं।
गौरतलब है कि भेड़िया, अमर कौशिक डायरेक्ट कर रहे हैं और ये हॉरर कॉमेडी, दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है जिसका हिस्सा स्त्री और जल्दी ही रिलीज़ होने वाली फिल्म रूही भी है।

आखिरी फिल्म कुली नं.1
गौरतलब है कि लॉकडाउन के कारण वरूण धवन की कुली नं.1, काफी समय तक रिलीज़ के लिए अटकी हुई थी। फिल्म पहले 1 मई को रिलीज़ होने वाली थी। इसके बाद फिल्म को कई ओटीटी ऑफर मिले लेकिन फिल्म की रिलीज़ के लिए थियेटर खुलने का इंतज़ार किया जा रहा था। थक हारकर, फिल्म को अमेज़ॉन प्राइम पर ही रिलीज़ किया गया।

कर ली भेड़िया फाईनल
गौरतलब है कि कोरोना की वजह से हर कोई मानसिक रूप से काफी तनावग्रस्त है। ऐसे में वरूण धवन भी कोई हल्की फुल्की फिल्म करना चाहते थे जिससे केवल दर्शकों का मनोरंजन हो, बिना किसी शर्त। ऐसे में वरूण धवन ने अमर कौशिक की भेड़िया लॉक कर दी।

अरूण खेतरपाल बायोपिक
हालांकि वरूण धवन को पहले श्रीराम राघवन की अरूण खेतरपाल बायोपिक शुरू करनी थी। लेकिन कोरोना के समय में युद्ध फिल्म शूट करना नामुमकिन काम है। सरकार ने फिल्मों की शूटिंग के लिए बहुत ही सख्त गाइडलाइन्स बना दिए हैं।

बंद हुईं फिल्में
वरूण धवन को केसरी डायरेक्टर अनुराग सिंह ने भी अपनी एक फिल्म ऑफर की थी। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे थे। वरूण बस आखिरी कागज़ पर साईन करने ही वाले थे लॉकडाउन अनाउंस हो गया और फिर इस फिल्म का प्लान बंद हो गया।

बनने वाले थे स्टैंड अप कॉमेडियन
ड्रीम गर्ल डायरेक्टर राज शांडिल्य ने भी वरूण धवन को अपनी एक फिल्म पिच की थी। फिल्म की कहानी एक स्टैंड अप कॉमेडियन के बारे में थी लेकिन बात कुछ बनी नहीं।

शाहरूख खान को भी ना
शाहरूख खान की रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट ने भी वरूण धवन को एक साउथ रीमेक के लिए अप्रोच किया था। लेकिन वरूण ने उस ऑफर को भी रिजेक्ट कर दिया है। फिलहाल वरूण केवल अमर कौशिक की इस फिल्म पर फोकस करेंगे।

स्ट्रीट डांसर के बाद फूंक फूंक कर कदम
खबरें थीं कि रेमो डीसूज़ा स्टारर स्ट्रीट डांसर 3d के फ्लॉप होने के बाद वरूण ने रेमो को साफ कर दिया था कि अब वो आगे किसी भी डांस फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे। खबरें थीं कि रेमो वरूण के साथ डांसिंग डैड प्लान कर रहे हैं।

मिस्टर लेले से अलविदा
वहीं शशांक खेतान ने वरूण धवन और कियारा आडवाणी के साथ मिस्टर लेले अनाउंस की जो 1 जनवरी 2021 को रिलीज़ होने वाली थी। फिल्म का पोस्टर भी रिलीज़ किया गया। लेकिन कियारा ने फिल्म से हाथ झाड़ लिया और फिर ये फिल्म डिब्बाबंद हो गई। अब ये फिल्म वापस विकी कौशल और कियारा आडवाणी के साथ शुरू हो चुकी है।

रणभूमि भी अटकी
वहीं वरूण धवन की शशांक खेतान फिल्म रणभूमि भी अटक चुकी है। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन्स प्रोड्यूस कर रही थी लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट में दम नहीं होने के बाद इसे बीच में ही बंद कर दिया गया।

कलंक के बाद बदली दिशा
वरूण धवन के करियर की पहली फ्लॉप फिल्म बनी धर्मा प्रोडक्शन्स की कलंक। इसके पहले, वरूण धवन का सक्सेस रेट 100 प्रतिशत था। कलंक के बाद आई स्ट्रीट डांसर 3d और कुली नं. 1 भी कोई कमाल नहीं कर पाई। भेड़िया से फैन्स वरूण धवन की बॉक्स ऑफिस पर वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications