वरूण धवन ने किया को - स्टार सिद्धार्थ शुक्ला को याद: हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया को पूरे हुए आठ साल

वरूण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ शुक्ला स्टारर फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया की रिलीज़ को आठ साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म 11 जुलाई 2014 में रिलीज़ हुई थी। इस मौके पर वरूण धवन ने दिवंगत को स्टार सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए एक तस्वीर शेयर की। वरूण ने जहां अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की वहीं ट्विटर पर भी एक तस्वीर शेयर की।

इन दोनों ही तस्वीरों में वरूण धवन, सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपनी फिल्म को प्रमोट करते नज़र आए। वरूण ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा - आज मेरी बेहद खास फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया की रिलीज़ को आठ साल पूरे हो गए हैं। हंप्टी शर्मा को हमेशा उस फिल्म की तरह याद रखूंगा जहां मेरी मुलाकात सिद्धार्थ शुक्ला से हुई और उनके साथ वक्त बिताने का मौका मिला। वो बहुत ही मिलनसार और दोस्तों और काम के प्रति ईमानदार इंसान थे।

varun-dhawan-remembers-co-star-sidharth-shukla-as-8-years-of-humpty-sharma-ki-dulhaniya-trends

गौरतलब है कि हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया में सिद्धार्थ शुक्ला, अंगद की भूमिका में नज़र आए थे और ये उनका बॉलीवुड डेब्यू था। इस फिल्म के दौरान, वरूण धवन, सिद्धार्थ शुक्ला की स्टारडम देखकर हैरान रह गए थे। वरूण ने इस बात का ज़िक्र अपने पुराने इंटरव्यू में किया था।

सिद्धार्थ शुक्ला को सेट पर मिलता था सुपरस्टार ट्रीटमेंट

सिद्धार्थ शुक्ला को सेट पर मिलता था सुपरस्टार ट्रीटमेंट

वरूण धवन ने काफी पुराने इंटरव्यू में हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया को - स्टार सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में बात की थी सिद्धार्थ शुक्ला इतने पॉपुलर हैं और इतने बड़े सितारे हैं ये वरूण धवन को नहीं पता था। वरूण ने एक इंटरव्यू में हंसते हंसते बताया कि उन्हें सिद्धार्थ की पॉपुलैरिटी से जलन हो गई थी। वरूण ने इसी इंटरव्यू में बताया कि जैसे ही सेट पर सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री हुई उन्हें बहुत ज़्यादा तरजीह दी जाती थी।

सिद्धार्थ के बारे में वरूण को नहीं था पता

सिद्धार्थ के बारे में वरूण को नहीं था पता

दरअसल, हंप्टी शर्मा से पहले, सिद्धार्थ शुक्ला टीवी पर बालिका वधू नाम का शो कर चुके थे जिसने उन्हें रातों रात सुपरस्टार बना दिया था। इस बात से वरूण धवन अनजान थे कि बालिका वधू के कारण, सिद्धार्थ के पास सुपरस्टार का तमगा है। इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला ने शिव की भूमिका निभाई थी जो कि शो की लीड आनंदी के दूसरे पति थे। शो में सिद्धार्थ शुक्ला ने एक IAS ऑफिसर की भूमिका निभाई थी।

वरूण धवन ने सुनाया था किस्सा

वरूण धवन ने सुनाया था किस्सा

एक इंटरव्यू में वरूण ने एक किस्सा बताते हुए बताया कि सिद्धार्थ कितने पॉपुलर थे। हंप्टी शर्मा की शूटिंग के दौरान, फिल्म का सेट बोरीवली में लगा था और शूटिंग चल रही थी कि कई आंटियां सिद्धार्थ को देखकर उनका नाम चिल्लाने लगीं। सिद्धार्थ शुक्ला अपने शो बालिका वधू के साथ घर घर में पॉपुलर थे। और आंटियों के फेवरिट थे। वरूण धवन को भी यही लगा। लेकिन आगे जो हुआ उससे वरूण धवन चौंक गए।

बच्चे भी चिल्लाने लगे शिव

बच्चे भी चिल्लाने लगे शिव

वरूण धवन को लगा कि आंटियां भले ही सिद्धार्थ का नाम चिल्ला रही हैं लेकिन बच्चों में तो वरूण का ही क्रेज़ है इसलिए आगे की मार्केट में जब बच्चे उन्हें देखेंगे तो पागल हो जाएंगे। लेकिन जब वो मार्केट पहुंचे तब बच्चे भी सिद्धार्थ शुक्ला का नाम चिल्लाने लगे। वरूण का कहना था कि ये देखकर मुझे जलन हुई। चर्चा थी कि सिद्धार्थ शुक्ला दुल्हनिया सीरीज़ की अगली फिल्म में आलिया भट्ट और वरूण धवन के साथ नज़र आ सकते हैं।

पॉपुलैरिटी का हुआ था इस्तेमाल

पॉपुलैरिटी का हुआ था इस्तेमाल

हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया, दुल्हनिया सीरीज़ की पहली फिल्म थी जहां सिद्धार्थ शुक्ला ने एक NRI अंगद का किरदार निभाया था। सिद्धार्थ शुक्ला ने हंप्टी शर्मा के प्रमोशन में पूरा भाग लिया था और फिल्म में उन्हें सपोर्टिंग भूमिका के बावजूद प्रमोशन में पूरी तरजीह दी गई थी। इसका कारण था जनता के बीच सिद्धार्थ शुक्ला की ज़बरदस्त पॉपुलैरिटी।

निधन से स्तब्ध था फिल्म जगत

निधन से स्तब्ध था फिल्म जगत

2 सितंबर 2021 को दिल का दौरा पड़ने से सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था। उनके अचानक निधन की खबर हर किसी को स्तब्ध कर गई थी। बिग बॉस के दौरान, जब वरूण धवन, घर के अंदर गए और सिद्धार्थ को देखा तो उन्होंने बताया था कि सिद्धार्थ कैसे फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्हें और आलिया को भीड़ से बचाते हुए चलते थे बिल्कुल किसी बड़े भाई की तरह।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X