स्ट्रीट डांसर 3d के फ्लॉप होने के बाद वरूण धवन का करियर में बड़ा कदम, डायरेक्टर को सीधे किया रिजेक्ट
वरूण धवन के करियर के लिए 2019 से समय कुछ ठीक नहीं चल रहा है। 2019 में वरूण धवन ने अपने करियर की पहली असफलता चखी। इसके बाद इस साल 2020 में भी स्ट्रीट डांसर 3d के साथ वरूण के हाथ असफलता ही लगी।
स्ट्रीट डांसर 3d वरूण धवन की 12वीं फिल्म थी जो बुरी तरह फ्लॉप हो गई और अब वरूण ने रेमो डीसूज़ा को साफ कर दिया है कि आगे कोई डांस फिल्म नहीं करेंगे।

खबर थी कि रेमो डीसूज़ा वरूण धवन के साथ डांसिंग डैड नाम की एक फिल्म का प्लान बना रहे हैं जो पहले सलमान खान कर रहे थे। लेकिन अब वरूण धवन ने साफ किया है कि वो किसी डांस फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे।
फिलहाल वरूण के पास डेविड धवन की कुली नं.1, शशांक खेतान की रणभूमि और मिस्टर लेले, श्रीराम राघवन की इक्कीस और राज शांडिल्य की मसखरा है। इसके अलावा वरूण ने कोई फिल्म साईन नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications











