मुसीबत में आनंद एल राय का अगला प्रोजेक्ट- ऋतिक और अजय के बाद वरुण धवन ने किया इन्कार
शाहरुख खान की फिल्म जीरो जब से फ्लॉप हुई है तब से इसके निर्देशक आनंद एल राय का समय ठीक नहीं चल रहा है और अपनी अगरी फिल्म को शानदार बनाने के लिए किसी अच्छे स्टार की तलाश कर रहे हैं। लेकिन उनको एक के बाद एक ना ही सुनने को मिल रही है। उन्होने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर वरुम धवन से हाल ही में बात की थी लेकिन अब वहां से भी उनको ना ही सुनने को मिली है। वरुण धवन ने उनके साथ काम करने से सीधे मना कर दिया है।
पिंकविका ने एक रिपोर्ट के दौरान इसका खुलासा किया है। दरअसल वरुण धवन ने डेट्स ना हो पाने की बात कहकर साथ काम करने से मना किया है। इसके पहले भी आनंद एल राय ने ऋतिक रोशन और अजय़ देवगन से बात की थी लेकिन उन्होने ने भी काम करने से इंकार कर दिया था।

इसके अलावा पता ये भी चला था कि आनंद के अगले प्रोजेक्ट के लिए धनुष ने हां कह दी है और इस फिल्म के जरिए वह बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ फीमेल लीड के रूप में सारा अली खान के नाम की चर्चा थी।
लेकिन अब तक इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई घोषणा नहीं हो पाई है। अब उनकी अगली फिल्म में कौन सा सितारा नजर आता है ये तो समय ही बताएगा। फिलहाल जीरो के बाद शाहरुख खान एक लंबे ब्रेक पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications