सलमान खान अभी बहुत छोटे हैं, ये फिल्म बन ही नहीं पाएगी, IMPOSSIBLE है
वरूण धवन बहुत ज़्यादा खुश हैं क्योंकि उनके भाईजान की घरवापसी हो चुकी है। सलमान खान दो दिन की जेल की सज़ा काटने के बाद 50 हज़ार की बेल पर बाहर आ चुके हैं और उनकी अगली हाज़िरी 7 मई को है। मुंबई में सब कुछ सामान्य हो चुका है।
अब वरूण धवन का सारा ध्यान अपनी अगली फिल्म अक्टूबर के प्रमोशन पर है। इस शुक्रवार को रिलीज़ हो रही इस फिल्म में वरूण धवन एकदम अलग अंदाज़ में नज़र आएंगे। फिल्म को शूजित सरकार ने डायरेक्ट किया है।
Recommended Video


फिल्म प्रमोशन के दौरान एक रिपोर्टर ने वरूण धवन से पूछा कि आपको सलमान की कार्बन कॉपी कहा जाता है। तो क्या आप उनकी बायोपिक में दिखना पसंद करेंगे। वरूण चौंक गए। उनका कहना था कि बायोपिक वगैरह जैसी फिल्मों के लिए सलमान अभी काफी छोटे हैं। अभी तो वो खुद फिल्में कर रहे हैं। ऐसे में इस समय उनकी बायोपिक बनना बिल्कुल असंभव बात है।
वैसे हाल ही में वरूण धवन ने साफ कर दिया कि उन्हें स्टारडम से ज़्यादा प्यारा एक्टर बनना है और बॉक्स ऑफिस किंग बने रहना है। तभी तो फिल्मों में वो शाहरूख खान के साथ दिखते हैं, फैन वो सलमान खान के हैं, लेकिन जब पूछा गया कि किस हीरो की तरह बनना चाहते हैं तो वरूण धवन का जवाब था - अक्षय कुमार।
वैसे बॉलीवुड में यंग स्टार्स की पूरी खेप है जो पुराने स्टार्स को आने वाले कुछ सालों में रिप्लेस करेगी -


Click it and Unblock the Notifications












