पीएम मोदी से शॉर्ट ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा के मिलने पर वरूण ने दिया जवाब
वरूण धवन प्रियंका चोपड़ा का नरेंद्र मोदी से शॉर्ट ड्रेस में मिलने के मामले पर अपना बयान दिया है।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को प्रधानमंत्री मोदी से शॉर्ट ड्रेस में मिलने पर अच्छा खासा बवाल हो गया और सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल किया गया। हाल में प्रियंका चोपड़ा अपनी मम्मी के साथ तस्वीर डालीं जिसमें वो भी अपने लेग्स फ्लॉन्ट कर रही थी और सबको करारा जवाब दिया।
[बैक टू बैक 6 फिल्मों के साथ तैयार हैं ये KHAN.. धमाकेदार होगा 2017, 2018]
इस मामले पर वरूण धवन से जब उनकी राय मांगी गई तो उन्होंने कहा कि "इसमें कुछ भी गलत नहीं था और हम सबको प्रियंका चोपड़ा पर नाज है।सोशल मीडिया ट्रोल को नेशनल इश्यू नहीं बनाना चाहिए।" वैसे देखा जाए तो वाकई प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस को नेशनल इश्यू ही बना दिया गया।

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म बेवॉच आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है वहीं कल भारत में भी रिलीज की जाएगी। समीक्षकों ने बेवॉच को कुछ खास नहीं सराहा है। ना फिल्म को ना प्रियंका चोपड़ा को। हालांकि भारत में क्रिटिक्स कैसे रिव्यू मिलते हैं ये भी जल्द ही पता चल जाएगा।
प्रियंका चोपड़ा ने बेवॉच के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसी दौरान बर्लिन में भी वो प्रमोशन के लिए थी और जहां प्रधानमंत्री अपने विदेशी दौरे की वजह से थे और दोनों ने औपचारिक मुलाकात की थी।


Click it and Unblock the Notifications