'इस वक्त जाति-धर्म नहीं सिर्फ इंसान दिख रहे हैं'- कृति सैनन के इस वीडियो पर वरुण धवन ने किया रिएक्ट!
कोरोना काल के समय लगभग सभी फिल्मों की शूटिंग्स टल गईं हैं और लगातार सितारे इस वायरस को लेकर काफी ज्यादा परेशान हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर सितारे किसी ना किसी तरीके से फैंस के साथ जुड़े रहते हैं और अपनी बातों को साझा करते हैँ। इसी तरह का एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है जो कि अभिनेत्री कृति सैनन ने साझा किया है। वो इस वीडियो में कोरोना के दौरान अपने विचार साझा करती हुईं नजर आ रहीं हैं।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद ये काफी तेजी से चर्चा में है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैँ। इसके अलावा सुपरस्टार वरुण धवन ने भी इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है। कृति सैनन कहती हुईं नजर आ रहीं हैं कि.. 'आपको पता है मैं क्या सोच रहीं हूं, इस दौरान जो हमको तोड़ रहा है वही हमें जोड़ भी रहा है।

इस समय मैं आसपास देख रहीं हूं तो मुझे नहीं दिख रहा है कि किसकी क्या जाति है, आपका धर्म क्या है, आप अमीर हैं या गरीब, कुछ भी नहीं। हम सभी इंसान दिख रहे हैं जो कि दूसरे के दुख खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।'

विचार काफी पसंद किया
कृति सैनन का ये वीडियो और उनके विचार काफी पसंद किया जा रहे हैं और वरुण धवन ने इस वीडियो का स्क्रीन शॉट लेते हुए पोस्ट किया है।

भेड़िया की शूटिंग
उन्होने लिखा है.. 'ये एक अच्छा विचार है।' गौरतलब है कि इस समय वरुण धवन और कृति सैनन एक साथ फिल्म भेड़िया के लिए काम कर रहे हैं और बिजी हैँ।

तस्वीरें और वीडियो
अक्सर फिल्म के सेट से दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहते हैं लेकिन अभी काम फिलहाल रुका हुआ है।

लंबे समय से इंतजार
वरुण धवन और कृति सैनन को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे जो कि शानदार होने वाला है।

किरदार काफी अलग होगा
इस फिल्म में वरुण धवन का किरदार काफी अलग होगा जो कि शायद ही किसी हिंदी फिल्म में आपको दिखा है।

देखिए कृति सैनन का ये वीडियो
फिलहाल आप देखिए कृति सैनन का ये वीडियो जिसपर अभिनेता वरुण धवन ने रिएक्ट किया है और पसंद किया है।


Click it and Unblock the Notifications