अंदाज़ अपना अपना रीलोडेड - आमिर-सलमान को रिप्लेस करेंगे रणवीर - वरूण

वरूण धवन और रणवीर सिंह को राम लखन रीमेक के समय से एक साथ लाने की कोशिश की जा रही है और आखिरकार दोनों एक साथ आ ही गए हैं। खबर है कि अंदाज़ अपना अपना के प्रोड्यूसर विनय और प्रीति सिंहा, फिल्म के 25 साल पूरे होने पर एक धमाकेदार अनाउंसमेंट करने जा रही है।

ये एलान होगा अंदाज़ अपना अपना रीलोडेड यानि कि AAA Reloaded. ये फिल्म ना ही अंदाज़ अपना अपना का सीक्वल होगी और ना ही रीमेक लेकिन फिल्म सलमान और आमिर के मशहूर किरदारों अमर और प्रेम की मस्ती और नोकझोंक को ही आगे बढ़ाएगी।

varun-dhawan-ranveer-singh-come-together-for-andaz-apna-apna-remake

वहीं फिल्म में क्राइम मास्टर गोगो की भी जगह रहेगी। अब देखना ये है कि फिल्म क्या और कैसे बदलती है। रणवीर और वरूण दोनों ही अपने अंदाज़ में आते हैं तो ज़बरदस्त मस्तीखोर हैं और ऑफ स्क्रीन काफी अच्छे दोस्त भी हैं। ऐसे में दोनों की केमिस्ट्री एक साथ फिल्म में देखने में मज़ा आएगा।

राजकुमार संतोषी की अंदाज़ अपना अपना में सलमान खान और आमिर खान की केमिस्ट्री ने चार चांद लगाए थे। वहीं 25 साल बाद रणवीर सिंह और वरूण धवन उन्हें रिप्लेस कर चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X