दिल तो पागल है के REMAKE में वरूण धवन - रणबीर कपूर!
[बॉलीवुड समाचार] खबर सुन कर हमारा भी दिल बस धक धक कर रहा है। दिल तो पागल है का रीमेक। ये फिल्म हर युवा के दिल के करीब है। ऊपर से शाहरूख खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार की केमिस्ट्री भी ज़बर्दस्त थी। आदित्य चोपड़ा ने अब एक नई फिल्म बनाने की प्लानिंग की है।
आदित्य चोपड़ा जब भी डायरेक्ट करने की सोचते हैं उसका रिज़ल्ट उम्दा होता है। अब उन्होंने रब ने बना दी जोड़ी के बाद एक बार फिर डायरेक्ट करने की सोची है। ये फिल्म होगी एक लव ट्राएंगल जहां होंगे दो लड़के और एक लड़की।
शाहरूख, अक्षय, अजय या सलमान - कौन खोलेगा '1000 करोड़ CLUB'
दोनों लड़को के रोल के रणबीर कपूर और वरूण धवन फाइनल हो गए हैं जबकि हीरोइन कौन होगी ये अभी किसी को पता नहीं। सूत्रों की मानें तो फिल्म के लिए दिल तो पागल है का प्लॉट चुना गया है और हो सकता है कि फिल्म उसका सीक्वल या रीमेक हो!
CATCH: बॉम्बे वेलवेट के 5 सस्पेंस, जो आप पकड़ नहीं पाए!
UFFF दिल तो पागल है...दोबारा...ध्यान से आज सपने में रणबीर कपूर या वरूण धवन आ सकते हैं!


Click it and Unblock the Notifications














