यूट्यूबर ने अरुणाचल के विधायक को बताया चाइनीज, नस्लभेदी टिप्पणी पर वरुण धवन-राजकुमार राव ने लगाई लताड़

हाल में ही बिग बॉस फेम युविका चौधरी जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करके बुरी फंसी थीं। जिन्हें माफी तक मांगनी पड़ी थी। अब यूट्यूबर पारस सिंह यानी बंटी ने भी नस्लभेदी टिप्पणी की जिसके बाद बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और राजकुमार राव ने यूट्यूबर को खरी खरी सुनाई। दरअसल पारस सिंह जो कि यूट्यूबर हैं वह आए दिन यूट्यूब पर कई वीडियो शेयर करते हैं।

हाल में ही उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के एक विधायक निनॉन्ग इरिंग पर नस्लभेदी टिप्पणी की। उन्होंने अपने यूट्यूब वीडियो में ऐसे आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया जिसके बाद स्त्री फेम निर्देशक अमर कौशिक ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर आपत्ति जताई और ऐसे कमेंट्स को गलत ठहराया।

Varun Dhawan RajKummar Rao

निर्देशक अमर कौशिक के सपोर्ट में राजकुमार राव और वरुण धवन उतरे और यूट्यूबर द्वारा की गई नस्लभेदी टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। राजकुमार राव ने यूट्यूब के इस कमेंट को असहनीय बताया तो वहीं वरुण धवन ने भी ऐसी टिप्पणी की निंदा की।

निर्देशक अमर कौशिक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा। वह लिखते हैं कि आप अपने ही देश और इसके लोगों के खिलाफ ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी कैसे कर सकते हैं। ये बहुत ही जहरीला कमेंट है। हम सभी को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और इसकी निंदा करनी चाहिए। हम सभी की एकता ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी कि ऐसे बेवकूफी असहनीय है।

राजकुमार ने क्या कहा

राजकुमार ने क्या कहा

अमर कौशिक के पोस्ट पर राजकुमार ने कहा कि वह भी उनके विचार से सहमत हैं और ये सब असहनीय है।

वरुण धवन ने भी किया रिएक्ट

वरुण धवन ने भी किया रिएक्ट

वरुण धवन ने कहा कि मैंने हाल में ही बहुत समय अरुणाचल प्रदेश में बिताया है। ये समय है हमें खुद को शिक्षित करने की आवश्यकता है कि कैसे ये सब गलत है।

कौन हैं पारस उर्फ बंटी

कौन हैं पारस उर्फ बंटी

पारस पेशे से यूट्यूबर हैं और उनके यूट्यूब चैनल पर 4 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

क्या है मामला

क्या है मामला

हाल में ही यूट्यूबर पारस ने अरुणाचल प्रदेश के विधायक निनॉन्ग को चाइनीज कहा था जिसका विरोध बॉलीवुड ने किया। दरअसल विधायक ने पबजी गेम के लॉन्चिंग पर रोक की मांग की थी। जिसके बाद यूट्यूब पर उनपर वीडियो पोस्ट किया था।

अरुणाचल प्रदेश में भेड़िया की शूटिंग

अरुणाचल प्रदेश में भेड़िया की शूटिंग

कोरोना काल में वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्म भेड़िया की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश में ही पूरी की थी उन्होंने ढेर सारे पोस्ट अरुणाचल की खूबसूरती को लेकर भी किए थे।

बता दें हाल में ही युविका चौधरी एक व्लॉग में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था जिसके बाद ट्विटर पर एक्ट्रेस को गिरफ्तार करने की मांग भी उठी। जिसके बाद एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करके माफी मांगी।

इससे पहले तारक मेहता की उल्टा चश्मा फेम बबीता जी यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता भी जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करके बुरा फंसी थीं। एससी एसटी एक्ट के तहत उनके खिलाफ हरियाणा में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X