रेस 3: वरुण धवन ने अपने अंदाज में किया Selfish song का प्रमोशन, देखिए वीडियो
Recommended Video

सलमान खान की रेस 3 का खुमार उनके फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है और ट्रेलर के बाद लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस मामले में सलमान खान के फैन और सुपरस्टार वरुण धवन भी पीछे नही हैं और वो अपने तरीके से फिल्म के गाने का प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे है।
बता दें कि फिल्म रेस 3 का एक और गाना रिलीज हुआ था जो जो कि एक सेल्फिश रोमांटिक सॉंग है। बता दें इस गाने को वरुण धवन गाते हुए नजर आ रहे है क्योंकि इस गानो को खुद सलमान खान ने लिखा है तो वरुण धवन का इस गाने को प्रमोट करना तो बनता है।

इस गाने में आपको बॉबी देओल और सलमान खान..जैकलीन के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में थोड़ी सी झलक डेजी शाह की भी दिखाई गई है और वो डांस करते हुए नजर आ रही है।
बता दें कि वरुण धवन हमेशा सलमान खान से जुड़े रहते है और उनको जमकर फॉलो भी करते है। इसलिए सलमान वरुण का हमेशा सपोर्ट करते है। इस गाने बात करे तो इसको आतिफ असलम औल लूलिया वंतूर ने गाया है।
बड़ी खबर ये है कि इस गाने का आतिफ वाला भाग दुबई में शूट हुआ है को लूलिया वाला भाग मुंबई में शूट हुआ है। एक ओर लोग इस गाने को काफी पसंद भी कर रहे और दूसरी गाना काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।
फिल्म रेस 3 लगातार चर्चा में बनी हुई है और लोग ईद का इंतजार कर रहे है क्योंकि फिल्म 15 जून को पूरे देश में रिलीज कर दी जाएगी।
सलमान खान एक ऐसे सुपरस्टार है जो कि हर ईद में एक धमाका जरूर करते है और वो इसमे काफी ज्यादा धमाल मचाते है।
बता दे कि सलमान खान ने हाल ही में फिल्म टाइगर जिंदा है के साथ बॉक्स ऑफिस में काफी ज्यादा धमाल मचाया था और कई कीर्तिमान बनाए थे। फिल्म रेस 3 मे आपको बॉबी देओल, अनिल कपूर जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले है।


Click it and Unblock the Notifications