'बदलापुर' से निकलकर CID में केस सुलझाएंगे वरूण!

वरुण धवन अपनी फिल्म 'बदलापुर' के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है। इसी प्रमोशन के दौरान बदलापुर टीम पहुंची टीवी क्राइम शो सीआईडी के सेट पर। वरुण ने सीआईडी की टीम के साथ मिलकर कुछ सीन भी शूट किए हैं। जबकि वरुण के साथ यहां फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन की मौजूदगी भी दिखी।

varun dhawan

आपको बता दें, सीआईडी से पहले वरुण जी चैनल के 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स' पर भी गए थे। यहां भी उन्होंने बदलापुर का जमकर प्रचार कर चुके हैं। इतना ही नहीं, बल्कि काफी दिनों के बाद वरुण यहां मस्ती करते नजर आए। यहां उन्होंने बच्चों के साथ खूब मस्ती और धमाल किया। वहीं, फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे वरूण बताते हैं कि शूटिंग के दौरान उन्होंने पुलिस के साथ काफी समय गुजारा है, लिहाजा, इससे उनकी जिंदगी काफी प्रभावित हुई है। अब वह कम बोलने लगे हैं।

वहीं आपको बता दें, आने वाले शनिवार को वरुण अपनी पूरी बदलापुर टीम को लेकर सड़क यात्रा पर निकलेंगे। इस यात्रा में 'बदलापुर' की टीम के साथ मुंबई की मीडिया भी होगी। मुंबई से शुरू होकर यह सफर पूणे तक जाएगा, जहां बीच-बीच में रुक-रुक कर वरुण मीडिया के साथ इंटरव्यू करेंगे।

गौरतलब है कि, शायद इस तरह पहले कभी किसी फिल्म का प्रचार नहीं हुआ है। वरुण की फिल्म 'बदलापुर' का प्रमोशनल अभियान जोरों पर है। अलग-अलग शहरों में जाकर प्रमोशन करने के अलाव वरूण स्कूलों और कॉलेजों में युवाओं के बीच भी जाकर फिल्म के प्रति उत्साह बढ़ा रहे हैं। उम्मीद है, फिल्म रिलीज होने पर इन सबका का उन्हें जबरदस्त परिणाम मिलेगा।

'बदलापुर' में वरुण ने पहली बार अपनी चॉकलेटी छवि से अलग एंग्री यंग मैन के अवतार में दिखेंगे। जिसे लेकर वरूण काफी उत्साहित हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X