बदलापुर ईवेंट में तेवर के प्रमोशन करते दिखे वरुण!

वो जमाने गये जब बॉलीवुड एक्टरों या एक्ट्रेसेस के बीच अहम को लेकर दूरियां रहा करती थीं, जब एक कलाकार दूसरे की फिल्म ना चले ये दुआ किया करता था। आजकल के युवा कलाकारों में खुद की फिल्मों को लेकर जितना डर रहता है उतनी ही उत्सुकता अपने साथी कलाकारों की फिल्मों को लेकर रहता है। अर्जुन कपूर की फिल्म तेवर आज सिनेमाहॉल में रिलीज होने जा रही है और फिल्म के प्रमोशन को उतरे हैं अर्जुन व सोनाक्षी के समकालीन अभिनेता वरुण धवन।

यूं तो कायदे से वरुण को अपनी फिल्म बदलापुर का प्रमोशन करना चाहिए लेकिन अपनी ही फिल्म के प्रमोशल ईवेंट के दौरान वरुण ये कहते दिखे कि वो अर्जुन कपूर व सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म तेवर का भी प्रमोशन कर रहे हैं और मीडिया चाहे तो तेवर को लेकर भी सवाल पूछ सकती है। हालांकि मीडिया ने जब सवालों की झड़ी लगाई तो वरुण कहीं कहीं सकपका भी गये।

वरुण ने सोनाक्षी व अर्जुन के तेवर के बारे में पूछने पर कहा अगर स्क्रीन पर देखें तो अर्जुन के तेवर ज्यादा दिखेंगे क्योंकि वो फिल्म के हीरो हैं और इस हिसाब से उनके तेवर ज्यादा होने चाहिए। वहीं अगर आप ऑफ स्क्रीन देखें तो सोनाक्षी के तेवर सबसे ज्यादा है। सोनाक्षी वे अर्जुन की जोड़ी को लेकर वरुण ने कहा कि सोना व अर्जुन साथ में बेहद अच्छे दिख रहे हैं और दोनों की कैमिस्ट्री बेहद उम्दा है।

वरुण ने तेवर के ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जितने लोगों ने अभी तक फिल्म देखी है उन्हें फिल्म बेहद खूबसूरत लगी है और उन्हें यकीन है कि अर्जुन ने अपने किरदार में जितनी मेहनत की है तो ये फिल्म उस हिसाब से साल 2015 की पहली हिट साबित होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X