वरूण धवन ने सलमान खान से किया एक वादा.. जानिए क्या!
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान और करीना कपूर ने करण जौहर की ड्रीम प्रोजेक्ट शुद्धि को बॉय बॉय तो कर दिया, लेकिन जाते जाते वरूण धवन और आलिया भट्ट को अपनी जगह देते गए। इस तरह करण जौहर को आखिरकार अपनी फिल्म के लिए लीड स्टार्स मिले।
हाल ही में वरूण ने कंफर्म किया कि सलमान खान ने ही करण को उनका नाम सुझाया था। वरूण ने कहा कि, 'मैंने सलमान खान को रिप्लेस नहीं किया है। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। बल्कि उन्होंने और करण जौहर ने मिलकर मुझे चुना। और अब जबकि मैं यह फिल्म कर रहा हूं, मेरा वादा है कि सलमान सर को मुझपर गर्व होगा।'
5 कारण: वरूण- आलिया हैं बॉलीवुड की अगली 'शाहरूख-काजोल' जोड़ी!
बहरहाल, वरूण की बातों से लगता है कि वे शुद्धि के लिए पूरी कमर कस चुके हैं। सलमान की जगह फिल्म में दर्शकों को वरूण दिखेंगे, यह वरूण के लिए भी एक बड़ी बात है। खैर, हमें पूरी उम्मीद है कि अपनी हर फिल्म की तरह वरूण अपने फैंस को खुश कर देने वाले हैं।
Opps..किसने कहा, सलमान की जगह कभी नहीं ले सकते वरूण धवन
वहीं, आलिया भट्ट के साथ वरूण की जोड़ी देखने के लिए दर्शक हमेशा उत्सुक रहते हैं। फिल्म की कहानी के बारे में वरूण ने कंफ्यूजन दूर करते हुए कहा कि, यह फिल्म भगवान शिव पर आधारित नहीं है, न ही इसकी प्लॉट कहीं से ली गई है। यह पूरी तरह अलग फिल्म है।
बता दें, अफवाह थी कि करण जौहर की यह फिल्म अमीश त्रिपाठी की किताब 'मेलूहा के मृत्युंजय' पर आधारित है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications



