Oooo..श्रद्धा की इस बात पर फिदा हैं वरूण!
बॉलीवुड में अपनी डांसिंग को लेकर पॉपुलर एक्टर वरूण धवन अपनी को-स्टार श्रद्धा कपूर की डांसिंग को देखकर दंग हैं। जी हां, वरूण और श्रद्धा, रेमो की फिल्म 'एबीसीडी' के सीक्वल में साथ नजर आने वाले हैं। लिहाजा, पहली फिल्म की तरह यह भी एक डांस पर आधारित फिल्म होगी।

वरूण की डांसिग का लोहा तो बॉलीवुड मान चुका है। लेकिन वरूण का कहना है कि इस फिल्म से श्रद्धा अपने सभी फैंस को सरप्राइज करने वाली है। साथ ही उन लोगों के मुंह पर भी ताला लग जाएगा, जो कहते हैं कि श्रद्धा केवल सीरियस किरदार निभाती हैं। श्रद्धा काफी उम्दा डांसर हैं। वरूण ने कहा कि प्रभुदेवा के डांस करके हम दोनों को काफी मजा आया। और साथ में रेमो डिसूजा हों तो फिर क्या बात है।
गौरतलब है कि, वरूण अपनी फिल्म बदलापुर को लेकर भी काफी सूर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में वरूण ने काफी सीरियस या यूं कह लें ग्रे किरदार निभाया है। वरूण के इस सीरियल लुक को काफी पसंद भी किया जा रहा है। बदलापुर में वरूण धवन के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दिकी, यमी गौतम और हुमा कुरैशी मुख्य किरदारों में हैं।
बदलापुर को वरूण धवन की इमेज चेजिंग फिल्म मान सकते हैं। जबकि एबीसीडी के सीक्वल में वरूण एक बार फिर अपने पुराने डांसिग अंदाज में नजर आएंगे। बहरहाल, वरूण हम आपकी दोनों ही फिल्में देखने को बेताब हैं। उम्मीद है हमें एक उम्दा फिल्म देखने को मिलने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications