अनुष्का शर्मा की "पाताल लोक" का टीजर रिलीज- वरुण धवन ने कहा, 'प्रोड्यूसर साब' तुमपर गर्व है

अमेज़न प्राइम वीडियो ने अपनी नई वेब सीरिज "पाताल लोक" की घोषणा की है। इसे क्‍लीन स्‍लेट फिल्‍म्‍स ने प्रोड्यूस किया है और इसमें बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा प्रोड्यूसर के तौर पर डिजिटल डेब्‍यू कर रही हैं। आज ही इसका टीजर रिलीज किया गया है। वरुण धवन ने सीरिज के पोस्टर को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा की तारीफ की है।

निर्माताओं ने हाल ही में इस बहुप्रतीक्षित थ्रिलर सीरिज की घोषणा की थी और इसकी लॉन्च तारीख के साथ पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया गया है। सीरीज का पोस्टर शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा था,"In #PaatalLok, weapons talk. #NewSeriesOnPrime, May 15.

paatal lok

वहीं, वरुण धवन ने अपनी स्टोरी में यह पोस्टर शेयर करतर हुए लिखा, "This looks super cool anushkasharma proud of yaaaa producer saab."

कोई शक नहीं कि वरुण का यह उत्साह और साथ अनुष्का और उनके फैंस के लिए काफी मायने रखता है। "पताल लोक" एक रहस्य थ्रिलर होगी जिसमें आधुनिक भारतीय समाज और राजनीति की दुनिया से रूबरू करवाते हुए एक के बाद एक ट्विस्ट एंड टर्न्स आएंगे।

टीज़र पोस्टर में एक शहर की पृष्ठभूमि के बीच एक युवक आठ हाथों में हथियारों के साथ खड़ा नज़र आ रहा है। सिंपल लेकिन आकर्षित करने वाली इस तस्वीर में प्रकाश और अंधेरे, रहस्य और सुराग की थीम को साफ़ समझा जा सकता है जो हमें इस नए ड्रामा में देखने मिलेगा। "पताल लोक' के सभी एपिसोड 15 मई को दुनिया भर में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किये जाएंगे।

यहां देंखे शो का टीजर-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X