वरूण धवन ने ट्वीट किया अपना और आलिया भट्ट का First Look - कलंक से, एक ट्विस्ट के साथ
वरूण धवन और आलिया भट्ट एक साथ कलंक में नज़र आएंगे और अब वरूण धवन ने फिल्म से अपना और आलिया का एक लुक डाला है। हालांकि इससे दोनों के लुक के बारे में कम लेकिन फिल्म के बारे में काफी कुछ पता चल रहा है। वरूण और आलिया इस तस्वीर में एक बड़ी सी दीवार के सामने मुंह कर के खड़े हैं लेकिन दर्शकों को उनकी पीठ दिख रही है।
दर्शकों को अगर कुछ साफ दिख रहा है तो वो है दीवार पर पेंट किया हुआ रजनीकांत की फिल्म जॉनी उस्ताद का बड़ा सा पोस्टर। अब यहीं छिपा है फिल्म का छोटा सा हिंट। सबको पता है कि कलंक एक पीरियड फिल्म है लेकिन इससे ज़्यादा फिल्म के बारे में किसी को कुछ भी नहीं मालूम।

लेकिन इस पोस्टर से ये तो साफ है कि फिल्म 80 के दशक को तो छुएगी क्योंकि जॉनी उस्ताद 80 के दशक की फिल्म थी। दिलचस्प ये भी है कि जॉनी उस्ताद में रजनीकांत की हीरोइन थीं श्रीदेवी और कलंक में पहले माधुरी दीक्षित की जगह श्रीदेवी ही थीं। एक तरह से ये तस्वीर श्रीदेवी को भी ट्रिब्यूट देती हैं।
माना जा रहा है कि अभिषेक वर्मन की ये मल्टीस्टारर फिल्म एक पीरियड ड्रामा है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, वरूण धवन, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त हैं। पहले फिल्म में माधुरी दीक्षित की जगह, श्रीदेवी। फिल्म अप्रैल में रिलीज़ होगी। और इस तस्वीर को देखने के बाद दर्शकों को अप्रैल का बेसब्री से इंतज़ार है।


Click it and Unblock the Notifications
