वरुण धवन का 'कटप्पा' के साथ नया रिकॉर्ड..'बाहुबली' के साथ किया कुछ ऐसा

वरुण धवन ने बाहुबली प्रभास के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो कटप्पा की तरह उन्हें मारते नजर आ रहे हैं।

By Shweta

प्रभास अमेरिका से छुट्टियां बिताकर वापस आ चुके हैं और उनके आते ही करण जौहर ने एक शानदार पार्टी दी। इसमें प्रभास, राणा डग्गुबाती सहित यंग बॉलीवुड स्टार्स भी पहुंचे। इस दौरान सभी स्टार्स कम और ऐसा लगता है प्रभास के फैंस नजर आए।

जी हां वरुण धवन के बारे में कम से कम हम ये तो बोल ही सकते हैं। उन्होंने प्रभास के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो हाथों में तलवार लिए बिल्कुल कटप्पा की तरह बाहुबली यानि प्रभास को मारते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर आप भी मुस्कुरा उठेंगे।

वरुण धवन बने 'कटप्पा'..बाहुबली प्रभास के साथ डाली मजेदार तस्वीर

वरुध धवन ने सोशल मीडिया पर ये तस्वीर शेयर की है जो वाकई काफी मजेदार है। एक तो अच्छी बात ये है कि प्रभास बाहुबली 2 रिलीज के बाद पहली बार नजर आ रहे हैं।इस तस्वीर के साथ वरुध धवन ने कैप्शन डाला है कि "सिर्फ 2 लोगों के नाम ये रिकॉर्ड है एक कटप्पा और दूसरा मैं। प्रभास वाकई बहुत कूल और जमीन से जुड़े हुए हैं।"

करण जौहर की इस पार्टी में और भी स्टार्स नजर आए। खुद प्रभास और राणा डग्गुबाती साथ में पहुंचे। काफी समय बाद पब्लिक अपीयरेंस देते प्रभास काफी कूल अवतार में नजर आ रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X