..................... वरुण धवन ने विजय दिवस पर किया ये शानदार पोस्ट Varun dhawan post on Vijay Diwas goes viral - Hindi Filmibeat

वरुण धवन ने विजय दिवस पर किया ये शानदार पोस्ट, जानिए क्यों खास है 16 दिसंबर

सुपरस्टार वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर पोस्ट करते रहते हैं। आज सारा देश विजय दिवस मना रहा है और इस मौके पर वरुण धवन ने भी एक पोस्ट किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। वरुण धवन ने एक तस्वीर साझा की है जो कि 1971 के दौरान की है। विजय दिवस की बात करें तो ये 16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण मनाया जाता है।

इस युद्ध के अंत के बाद 93,000 पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था। वरुण धवन के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है और उनके फैंस लगातार इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

varun dhawan, वरुण धवन

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो फिल्म कुली नंबर 1 को लेकर चर्चा में है जो कि काफी जल्दी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सारा अली खान नजर आने वाली हैं जिनको काफी पसंद किया जा रहा है।

फिल्म के ट्रेलर के बाद लगातार गानें रिलीज किए जा रहे हैं जो कि धमाकेदार साबित हो रहे हैं। फिल्म को डेविड धवन ने निर्देशित किया है और फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

वरुण धवन इसके पहले फिल्म स्ट्रीट डांसर का हिस्सा बने थे जिसमें उनके डांस को काफी पसंद किया गया था लेकिन फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। अब देखना ये है कि कुली नंबर 1 को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X