क्या तुम्हारी पैंट कुत्तों ने फाड़ दी है?- वरुण धवन के लुक पर अनुष्का शर्मा ने किया ट्रोल
एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के प्रमोशन में खासा बिजी चल रहे हैं। इस बीच वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर कूल लुक वाली लेटेस्ट फोटो शेयर की। जिसमें वह हाफ डैमेज पैंट और जैकेट में नजर आ रहे हैं। इस फोटो में उनके साथ दो डॉग भी नजर आ रहे हैं। इस फोटो पर अनुष्का शर्मा व रिया कपूर ने उन्हें ट्रोल किया। अनुष्का ने बड़ा मजेदार कमेंट कर फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया।
मंगलवार को वरुण धवन ने लेटेस्ट फोटो शेयर की। इस तस्वीर में वह दो कुत्तों के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में वरुण धवन ने हाफ पैंट और व्हाइट टी-शर्ट व ब्लैक जैकेट वियर की है। इस डैशिंग लुक के साथ काला चश्मा भी पहना हुआ है जिसमें एकदम हैंडसम लग रहे हैं। इस फोटो पर अनुष्का शर्मा ने मस्ती की और लिखा कि क्या इन डॉग्स ने तुम्हारी जींस फाड़ दी है?

वहीं सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने भी कमेंट कर वरुण धवन की टांग खींची। सेलेब्स ने बेशक वरुण धवन को ट्रोल किया हो लेकिन उनके फैंस ने इस लुक को शानदार बताया। किसी ने उनके शूज की तारीफ की तो किसी ने उनके एटिट्यूड को झक्कास बताया।
इन दिनों वरुण धवन अपनी डांस ड्रामा फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में एक बार फिर वह श्रद्धा कपूर के संग नजर आ रहे हैं। इससे पहले एबीसीडी 2 में भी दोनों ने साथ में काम किया था और फिल्म हिट भी साबित हुई थी।
हाल में ही वरुण धवन की फिल्म मिस्टर लेले का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया था। पोस्टर काफी फनी था जोकि सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। ये फिल्म एक जनवरी 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












