सलमान खान तो बन गए.. अब गोविंदा बनने की बारी.. BLOCKBUSTER सीक्वल!
बॉलीवुड में माना जा रहा है कि यदि कोई एक्टर सलमान खान की फिल्मों में लिए सही है तो वह हैं वरूण धवन। शायद इसीलिए डेविड धवन ने अपनी जुड़वां के सीक्वल 'जुड़वां 2' के लिए वरूण को फाइनल किया।
लेकिन बता दें, सिर्फ सलमान खान ही नहीं बल्कि वरूण धवन सुपरस्टार गोविंदा के भी परफेक्ट रिप्लेसमेंट हैं। ताजा खबरों की मानें तो 1993 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्में 'आंखें' का सीक्वल आ रहा है- आंखें 2.. और इस सीक्वल में गोविंदा वाले किरदार के लिए वरूण धवन को लॉक किया गया है।
BOX OFFICE: किसे पता था.. शाहरूख, अक्षय कुमार को टक्कर देंगे ये सितारे!
जबकि चंकी पांडे वाले रोल के लिए किसी न्यूकमर को लिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो यह फिल्म सही मायने में सीक्वल होगी। मुन्नू- चुन्नू की कहानी आगे बढ़ेगी.. बस एक्टर्स अलग होंगे। वहीं, फिल्म में गोविंदा और चंकी पांडे कैमियो निभाते भी नजर आ सकते हैं। फिल्म इस साल फ्लोर पर आ जाएगी।
ब्लॉकबस्टर फिल्म.. सुपरहिट जोड़ी.. लेकिन सीक्वल से हो गए OUT
वरूण धवन की बात करें तो, जुड़वां से पहले करण जौहर की फिल्म 'शुद्धि' में भी वरूण धवन ने ही सलमान खान की जगह ली है। बहरहाल, कोई शक नहीं सलमान खान के किरदार में तो वरूण परफेक्ट हैं।
यहां देखते हैं जुड़वां सीक्वल के लिए वरूण धवन क्यों हैं परफेक्ट-


Click it and Unblock the Notifications