सलमान को खुला CHALLENGE कर चुका है ये सुपरस्टार, बॉक्स ऑफिस पर धराशाई
वरूण धवन इस समय बैक टू बैक प्रोजेक्ट्स की लाइन लगा चुके हैं। एक तरफ वो यशराज फिल्म्स की सुई धागा खत्म करने में लगे हैं जो कि सितंबर में रिलीज़ होगी।
वहीं वरूण धवन, करण जौहर की कलंक और रणभूमि की भी शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इसके अलावा रेमो डीसूज़ा की अगली डांस फिल्म में वो कैटरीना के साथ काम करेंगे।

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए वरूण ने कहा कि मैं और कैटरीना साथ में बहुत अच्छे लगेंगे लोगों को इस बारे में काफी शक है कि वरूण और और कैटरीना फिल्म में कैसे लगेंगे।
गौरतलब है कि कैटरीना की जोड़ी आजतक केवल तीन एक्टर्स के साथ अच्छी लगी है - सलमान खान, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन। ऐसे में कैटरीना और वरूण को लोग कितना पसंद करते हैं ये देखना दिलचस्प होगा।
वहीं बॉक्स ऑफिस के लिहाज़ से जहां, वरूण धवन जुड़वा 2 के साथ सलमान की ट्यूबलाइट को धराशाई कर चुके हैं। वहीं अब उन्होंने कैटरीना को लेकर एकदम खुला चैलेंज कर ही दिया है कि कैटरीना उनके साथ भी उतनी ही अच्छी लगेंगी।
सलमान और कैटरीना ने एक था टाईगर और टाईगर ज़िंदा है जैसी धमाकेदार फिल्में देकर 100 करोड़ क्लब और 300 करोड़ी क्लब पर अपना राज जमाया है। वहीं वरूण धवन का ट्रैक रिकॉर्ड है कि आजतक उनकी कोई फ्लॉप नहीं हुई।
[AlsoRead: सलमान खान अभी बहुत छोटे हैं, ये फिल्म बन ही नहीं पाएगी]
टीसीरीज़ ने रेमो डीसूज़ा की एबीसीडी 3 के लिए हाथ मिलाया और फिल्म की कास्ट अनाउंस हुई वरूण धवन और कैटरीना कैफ। लेकिन किसी ने ये ध्यान नहीं दिया कि फिल्म नहीं अनाउंस हुई।
यानि कि एबीसीडी 3 कैंसिल हो चुका है। क्योंकि एबीसीडी और एबीसीडी 2 डिज़्नी यूटीवी ने प्रोड्यूस की थी। लेकिन तीसरे पार्ट के लिए टीसीरीज़ आगे आ चुका है। पर फिल्म का टाईटल यूटीवी के पास है।
इसलिए फिलहाल फिल्म को किसी और नाम से प्रोड्यूस किया जाएगा। हालांकि ये ज़रूर हो सकता है कि सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ बातचीत हो और भूषण कुमार एबीसीडी टाइटल ले लें।
क्योंकि कुल मिलाकर देखा जाए तो इस पूरी सीरीज़ की जान इसी टाइटल पर टिकी है। अगर एबीसीडी 3 नहीं तो फिर ये कोई और डांस फिल्म है। उससे ज़्यादा कुछ नहीं है।
गौरतलब है कि एबीसीडी सुपरहिट और एबीसीडी 2 100 करोड़ी क्लब का हिस्सा थी। ऐसे में एबीसीडी 3 को ये नाम ना मिलना, फिल्म के लिए नुकसानदेह होगा।
जानिए बॉलीवुड की सबसे सफल सीरीज़ -


Click it and Unblock the Notifications














