मुझे अवार्ड की लालच नहीं है लेकिन आपको लगता है कि मुझे अवार्ड मिलना चाहिए तो कुछ कहिए - वरूण धवन
वरूण धवन के लिए इस साल की शुरूआत होगी करण जौहर की कलंक के साथ। फिल्म के प्रमोशन के दौरान, वरूण धवन से पूछा गया कि पिछले साल उन्होंने अक्टूबर जैसी शानदार फिल्म की थी लेकिन उसे अवार्ड में तवज्जो नहीं दी गई। इस पर वरूण ने साफ कहा कि उन्होंने ये फिल्म किसी भी अवार्ड की लालच में नहीं की थी।
हालांकि वरूण धवन ने तुरंत ही बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि भले ही उन्हें खराब नहीं लगा लेकिन अगर प्रेस को ऐसा लगता है कि इस फिल्म को अवार्ड मिलना चाहिए था तो प्रेस और मीडिया को इस बारे में ज़रूर लिखना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications











