"मेरे अलावा केवल अक्षय कुमार ही ऐसी फिल्में कर सकते हैं"

वरूण धवन आजकल अपनी अगली हिट फिल्म की तैयारी कर रहे हैं लेकिन उन्होंने एक बात गांठ बांध ली है कि उन्हें अपनी तुलना केवल अक्षय कुमार से ही करवानी है। तभी तो वो आए दिन अपनी तुलना खुद अक्षय से कर रहे हैं।

वरूण धवन इस साल शानदार धमाके करने वाले हैं। पहले बदरीनाथ की दुल्हनिया और फिर जुड़वा 2। दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस स्कोर लगभग 100 करोड़ आंका जा रहा है। और दोनों ही फिल्मों में वरूण का किरदार कॉमेडी से भरा हुआ है।

वरूण धवन ने हाल ही में इस पर बात करते हुए कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मैं ऐसी फिल्में कर रहा हूं। मेरी जेनरेशन का कोई एक्टर अब कॉमेडी नहीं करता। यहां तक कि अक्षय कुमार को छोडकर आजकल कोई भी कॉमेडी नहीं कर रहा है।

varun-dhawan-opens-up-on-doing-comedy-films

वरूण ने आगे कहा कि मैं ये नहीं कह रहा हूं कि वो सही कर रहे हैं या गलत। मैं बस इतना कह रहा हूं कि मैं काफी अलग काम कर रहा हूं और वैसा काम कोई नहीं कर पा रहा है और मुझे इस बात की खुशी है।
[वरूण ने इस सुपरस्टार की इज़्जत के साथ इज़्जत उतार दी!]

हाल ही में उन्होंने साफ कर दिया कि उन्हें स्टारडम से ज़्यादा प्यारा एक्टर बनना है और बॉक्स ऑफिस किंग बने रहना है। तभी तो फिल्मों में वो शाहरूख खान के साथ दिखते हैं, फैन वो सलमान खान के हैं, लेकिन जब पूछा गया कि किस हीरो की तरह बनना चाहते हैं तो वरूण धवन का जवाब था - अक्षय कुमार।

वरूण धवन का कहना है कि वो अक्षय़ कुमार की तरह ऑल राउंडर बनना चाहते हैं। हर फ्लेवर में सुपरहिट, बॉक्स ऑफिस पर शानदार और फिटनेस में भी लाजवाब

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X