Varun Dhawan को Siddharth Malhotra से होने लगी थी जलन? बोले- मुझे दिखने में अच्छा था और...

Varun Dhawan Jealous Of Siddharth Malhotra: वरुण धवन बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता बन चुके हैं और आपको बता दें कि उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ में साल 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। एक इंटरव्यू में वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने इस बात का खुलासा किया था कि उनके बेटे को सिद्धार्थ मल्होत्रा से इनसिक्योरिटी महसूस होती थी।
अब हाल ही में वरुण धवन की 'बेबी जॉन' फिल्म रिलीज हुई थी और इसके प्रमोशन के लिए वह शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर पहुंचे थे। जहां पर वरुण धवन से सवाल किया गया कि उनको सिद्धार्थ मल्होत्रा से जलन क्यों होती थी? इस पर वरुण धवन ने जवाब देते हुए कहा कि "सिद्धार्थ लंबे और चौड़े थे। दिखने में भी अच्छे थे।"
वरुण धवन ने बताया कि फिल्म में दो हीरो होने की वजह से उन्हें ऐसा लगा कि सिर्फ दर्शक उनके अद्भुत और अच्छे दिखने वाले को-स्टार सिद्धार्थ को ही देखना पसंद करेंगे। एक्टर ने बताया कि मुझे ऐसा लगा कि लोग मुझे नोटिस करेंगे या नहीं। मेरा सपना, सपना ही रह जाएगा। तब नेपोटिज्म को लेकर काफी ज्यादा नेगेटिविटी भी शुरू हो चुकी थी।
अगर हम वरुण धवन के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि हाल ही में उनका 'बेबी जॉन' फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ में कीर्ति सुरेश नजर आई थी। अब जान्हवी कपूर के साथ में वह फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास बॉर्डर 2 से लेकर भेड़िया 2 और नो एंट्री 2 भी मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications











