..................... Varun Dhawan on Nepotism: It exists and it’s not good - Hindi Filmibeat

नेपोटिज्म पर वरुण धवन का जवाब, बोले इंड्स्ट्री में बाहरी टैलेंट को भी मौका मिलना चाहिए

By Salman

बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर अक्सर बातें होती रहती है और इसके ऊपर कई सुपरस्टार्स और हिंदी सिनेमा से जुड़ लोग अपनी बात रखते है। हाल ही में इस विषय में वरुण धवन ने कहा कि एक इंडस्ट्री का सदस्य होने के बाद भी वो मानते है कि नेपोटिज्म होता है और ये गलत है। उनका कहना है कि जो लोग बाहर से आते है उनको भी मौका मिलना चाहिए और क्यों नहीं बिल्कुल मिलना चाहिए। बता दें कि ये बात उन्होने जीक्यू के द्वारा लिए गए एक इंटरव्यू में बोली है। वरुण धवन ने इस बात को लेकर कहा कि उन्होने इस बात को अपने पिता और निर्देशक डेविड धवन से भी बोला है और इस बात पर ध्यान भी दे रहे है।

बता दें कि वरुण धवन इस इंड्स्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी है और काफी ज्यादा लोगों का मनोरंजन कर रहे है। नेपोटिज्म पर बोलने की बात की जाए तो इनके अलावा हाल ही में इमरान हाशमी ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बड़ा बयान दिया है।

varun dhawan, वरुण धवन

उनका कहना है कि इसमें कोई शक नहीं है कि आप आसानी से किसी स्टार के भाई या बेटे, बेटी है तो आपको आसानी से इंडस्ट्री में स्टार्ट मिल जाएगा।

इमरान कहते है कि इसके बाद बाजी आपके हाथ में है कि आप उसको कैसे खेलते है। अगर आप बेहतर अभिनेता है तो ही आगे जा पाएंगे क्योंकि उसके बाद कोई ये नहीं देखता कि आप क्या है।

आप तभी आगे जाओगे जब आप उसके काबिल होगे। नेपोटिज्म को लेकर कई लोगों की अपनी अलग राय है लेकिन आखिरी में सबका मानना यही है कि मौका सबको मिलना चाहिए।

इस समय वरुण धवन फिल्म सुई धागा को लेकर चर्चा में है और ये फिल्म अनुष्का शर्मा के साथ होगी। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है कि जो कि काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X