वरुण धवन की पहली फ्लॉप फिल्म बनी 'कलंक'- कहा, 'मैं इस असफलता से निराश हूं'
अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी फिल्म कलंक बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है। 150 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने महज 80 करोड़ का कलेक्शन किया है। खास बात है कि यह वरुण धवन की पहली फ्लॉप फिल्म साबित हुई है। इस पर वरुण ने कहा- हां, मैं इस असफलता से बेहद निराश हूं। लोगों ने निराशा जाहिर नहीं करने की सलाह भी दी लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकता।
वरुण धवन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर जिसमें उन्होंने कलंक के फ्लॉप होने की बात की। वरुण ने कहा- 'मेरी फिल्म कलंक ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। मैं इस असफलता से निराश हूं। लोगों ने कुछ अपनी निराशा जाहिर नहीं करने की सलाह भी दी लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकता। मैं अपनी असफलता को स्वीकार करना चाहता हूं।'

वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फिल्म कलंक ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी ओपनिंग दी.. लेकिन लोगों ने फिल्म के कंटेंट को सिरे से नकार दिया। फिल्म किसी तरह 80 करोड़ तक पहुंच पाई, लेकिन बजट ज्यादा होने की वजह से फिल्म को हिट नहीं कहा जा सकता।
बहरहाल, वरुण अभी बैक टू बैक फिल्मों में व्यस्त हैं। यहां देंखे उनके आने वाली फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications











