वरुण धवन ने बांधे सारा अली खान के तारीफों के पुल- कहा, "दोनों साथ में होते हैं तो पागल हो जाते हैं"
डेविड धवन की फिल्म 'कुली नंबर वन' रीमेक में वरुण धवन और सारा अली खान की जोड़ी दिखने वाली है। इस फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। वहीं, हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान वरुण से सारा के उनकी बॉन्डिंग पर सवाल किया गया, तो वरुण ने कहा- जब हम साथ में काम करते हैं, तो पागल हो जाते हैं।
सारा पर बात करते हुए वरुण ने कहा- सारा एक शानदार को-स्टार हैं। वे बेहद प्रोफेशनल हैं और बहुत मेहनती करती हैं। जो लोग भी कड़ी मेहनत करते हैं वे मुझे ऐसे भी काफी पसंद आते हैं और सारा तो बहुत ज्यादा मेहनत करती हैं। जब हम साथ में काम करते हैं तो पागल हो जाते हैं।

बता दें, कुली नंबर वन को डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं। जबकि प्रोड्यूसर हैं वासु भगनानी और जैकी भगनानी। इस फिल्म के जरीए डेविड धवन और वासु भगनानी 25 सालों के बाद जुड़ रहे हैं।
1997 में गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर कुली नंबर 1 ब्लॉकबस्टर थी। फिल्म को अपने कॉमेडी और गानों की वजह से काफी पसंद किया गया था। वहीं, गोविंदा- डेविड धवन की जोड़ी तो लाजवाब थी ही। देखना दिलचस्प होगा कि वरुण और सारा की जोड़ी दर्शकों का कितना दिल जीत पाती है।
फिल्म को रीमेक करने की बात पर डेविड धवन ने कहा- मैंने ओरिजनल को दोबारा देखने के बाद रीमेक स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू किया। 6 महीने सोचने के बाद मैंने फाइनल किया कि मुझे ये रीमेक बनाना चाहिए। यह एक तरह से नई फिल्म होगी। मैंने इसकी पटकथा पर पहली फिल्म की लेखिका रूमी जाफरी के साथ और संवाद पर फरहाद सामजी के साथ लगभग एक साल तक काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications